• June 2, 2025

महापौर बाघमार तकिया पारा का निरीक्षण कर लोगों से हुईं रूबरु

महापौर बाघमार तकिया पारा का निरीक्षण कर लोगों से हुईं रूबरु

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा नगर निगम के तकनीकि अमला के साथ नाली,नाला साफ-सफाई कार्य देखने आज सुबह वार्ड नं.08 पहुॅचे।

उन्होंने एमआई सी प्रभारी नरेंद्र बंजारे,शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य नीलेश अग्रवाल,पार्षद खालिक रिजवी,बाबू ताम्रकर,गुलाब वर्मा के साथ तकिया पारा में पैदल भ्रमण कर लोगों से रूबरू हो सफाई,नाली सफाई एवं पानी के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा किए।

महापौर श्रीमती बाघमार ने कमिश्नर श्री अग्रवाल के साथ तकिया पारा के लुचकि तालाब क्षेत्र,इमाम चौक,बम पारा के अलावा चुना लाइन,नवाब मार्ग सहित अशरफ नगर क्षेत्र में घुमकर लोगों से चर्चा कर कहा कि आगामी बारिश के मौसम में वर्षा जनित बीमारी से बचने साफ सफाई रखे,अपने आस पास पानी जमाव की स्थिति निर्मित न होने दे।

उन्होंने रहवासियों से कहा नाली और सड़कों में कचरा न डाले, डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में ही कचरा डाले एवं यूजर चार्ज देवे। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा नाली नालो की सफाई कराई जा रही है, इसमें सहयोग करे और नाली में मलमा आदि न डाले। महापौर ने तकिया पारा वासियो से मुलाकात किए।

वार्ड पार्षद श्री रिजवी के तकिया पारा में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग पर संबंधित उप अभियंता को प्रक्रिया करने कहा।वार्ड नगर वासियो से महापौर श्री बाघमार ने मुलाकात कर पानी सफाई के संबंध में चर्चा किए।लोगों से कहा नाली के ऊपर चेम्बर बनावे, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।

उन्होंने नाली नालों की नियमित सफाई कराने कहा।निरीक्षण के दौरान उप अभियंता मोहित भरकाम,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,प्रकाश अहीर,गौतम साहू,रामलाल भट्ट,मनोहर शिंदे व सहित निगम का अमला उपस्थित थे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…