• June 5, 2025

5 जून को पर्यावरण दिवस, सरोज पांडेय लोगों को बांटेंगी पौधे, जल परिसर में खोला गया काउंटर

5 जून को पर्यावरण दिवस, सरोज पांडेय लोगों को बांटेंगी पौधे, जल परिसर में खोला गया काउंटर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देने नागरिकों को जागरूक करने की दिशा में अपने शहर अपने क्षेत्र अपने घर के आसपास पेड़ लगाकर बेहतर पर्यावरण प्रदान करने हेतु प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा उनके जल परिसर, दुर्ग स्थित कार्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन को वृक्षारोपण हेतु पौधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कार्य में आमजनों से निवेदन किया है, कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने एवं प्रदूषण से बचाए रखने हेतु पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण करना बहुत आवश्यक है हमारे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हराभरा प्राकृति प्रदान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं जिम्मेदारी है। आम नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना बेहद जरूरी है और इसके लिए किसी भी आमजन को अपने निवास अपने गार्डन, बगीचे या किसी सार्वजनिक स्थान पर वृक्षारोपण हेतु पौधे की आवश्यकता है वो उनके कार्यालय जल परिसर, दुर्ग से 05 जून 2025 को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। जिसकी शुरुवात करते हुए आज दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं अन्य प्रबुद्धजन ने वृक्षारोपण हेतु पौधा प्राप्त किया।
सुश्री सरोज पाण्डेय ने आमजन से अपील किया है कि कल 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसी को भी वृक्षारोपण के लिए पौधा चाहिए तो उनके कार्यालय जल परिसर, दुर्ग से एक पौधा लेकर जाएं और पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने अपनी भागीदारी निभाएं, पौधा प्राप्त करने हेतु सम्पर्क सूत्र : कार्यालय – 0788 2210197 दिए गए हैं साथ ही पौधों के प्रकार नीम, आम, पारस, पीपल, कोशिया स्वामी, बेल, करंज, कटहल, कचनार, रुद्राक्ष एवं रक्तचंदन आदि उपलब्ध हैं।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…