• June 5, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ को सोसायटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार खाद बीज उपलब्धता कहा 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ को सोसायटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार खाद बीज उपलब्धता कहा 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने जिले के समस्त सोसायटियों में खाद्य, बीज की उचित उपलब्धता व भंडारण की व्यवस्था के लिए मंडी सचिव,ज़िला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीइओ व समिति प्रबंधक को फ़ोन और पत्राचार के माध्यम से निर्देश प्रदान किया कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश का सीजन चालू हो गया है मानसून दस्तक दे दी है किसान भाई बहन खेती किसानी के कार्य में लग गए है खेती किसानी के काम को देखते हुए आगामी खरीफ सीजन के मद्देनजर जिले के सभी सोसायटियों में किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार मानक स्तर के खाद-बीज की सरलता से उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं।

राज्य में खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान साथियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खरीफ सीजन में किसान भाईयों द्वारा डी.ए.पी. खाद की मांग ज्यादा की जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए डी.ए.पी. खाद की मांग के अनुरूप सतत आपूर्ति पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।


Related News

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…
दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…