• June 5, 2025

अवैध निर्माण के कारण शहर की कई गलियों में आवागमण प्रभावित

अवैध निर्माण के कारण शहर की कई गलियों में आवागमण प्रभावित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कसारीडीह की बेगम बाई गली में 30 फीट की सड़क दस फीट हुई सकरी
दुर्ग। शहर के विभिन्न स्थानों में दर्जनों की संख्या में ऐसी गलियां है जो अतिक्रमण से सराबोर है। ऐसी गलियों में नागरिकों का आना जाना परेशानी का सबब बन गया है। इन गलियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। हैरत की बात यह है कि गलियों में कई लोगों ने अपने-अपने घरों का निर्माण सड़क मार्ग में कर लिया है।
यहां गौरतलब है कि आवागमण के मार्ग को सुनिश्चित करने और मार्ग में बंद हो चुकी नालियों के अस्तित्व को वापस लाने निगम महापौर अल्का बाघमार लगातार अभियान चला रही है। नगर निगम के अब तक के इतिहास में अभी तक किसी भी महापौर ने इस दिशा में पहल नहीं की है। निगम महापौर अल्का बाघमार की इस कार्यशैली से शहर की जनता खुश है। बीते दिन केलाबाड़ी में गली को अतिक्रमण से मुक्त कराने जेसीबी से कार्यवाही की गई। केवल केलाबाड़ी ही नहीं शहर के विभिन्न वार्डो में दर्जनों की संख्या में ऐसी गलिया विद्यमान है जहां लोगों ने मकान से आगे बढ़कर सड़क के मार्ग में अवैध निर्माण कर दिया है। कोई सीढिय़ां बना चुका है किसी ने बाउन्ड्रीवाल का आगे बढ़कर निर्माण कर दिया है किसी ने अहाते बना दिए है इससे सड़क की चौड़ाई छोटी होकर संकुचित हो गई है। जानकारी के अनुसार मीलपारा , शंकर नगर, गंजपारा ,पोलसाय पारा, पचरीपारा,सदर बाजार, जैन गली, गवली पारा,नया पारा, गया नगर, ब्राम्हण पारा, तमेर पारा, सिकोला भाठा, तितुरडीह, उरला, बघेरा,आदित्य नगर सहित कई क्षेत्रों की गलियों का निरीक्षण करने की दरकार है। इसमें सबसे बड़ा उदाहरण कसारीडीह की बेगम बाई गली है। इस गली में 30 फीट की सड़क थी। इस गली में दर्जनों की संख्या में लोगों ने अपने मकान का निर्माण आगे बढ़ाकर सड़क के मार्ग में कर लिया है। सड़़क के दोनों तरफ यह स्थिति प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई देती है। इससे 30 फीट की सड़क संकुचित होकर दस फीट की हो गई है। केवल यही गली नहीं कसारीडीह से सुभाष नगर की ओर जाने वाली हर गलियां अतिक्रमण की शिकार है। स्थिति यह है कि छोटी सी चौपहिया कार का भी सहजता से गुजर पाना मुश्किल है। पूरा मार्ग जाम हो जाता है। निगम महापौर अल्का बाघमार से इस मामले में व्यक्तिगत रूचि लेकर पहल करने की मांग की गई है।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…