• June 6, 2025

360 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने का दावा

360 शालाओं का युक्तियुक्तकरण, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने का दावा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिले में कुल 1299 शाला संचालित है जिसमें से 360 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया गया है। संचालित कुल प्राथमिक शाला 743 पूर्व माध्यमिक शाला 388 हाई स्कूल 67, हाईयर सेकंडरी 101 , कुल 1299 शालाओं में 345 अतिशेष शिक्षकों में से 344 अतिशेष से शिक्षकों का पदांकन आदेश जारी किया गया, एक शिक्षक दिव्यांग होने के कारण आदेश जारी नहीं किया गया है ,हमारे जिले में दो प्राथमिक शाला शिक्षक विहीन और 41 एकल शिक्षकीय शाला थी, जिसमें सभी शिक्षक विहीन शालाओं एवं एकल शिक्षक की शालाओं में पदांकन किया गया है, हमारे जिले में प्राथमिक स्कूलों में 1041 शिक्षक और पूर्व माध्यमिक शालाओं में 588 ,शिक्षकों की आवश्यकता है, जिसमें 248 अतिशेष सहायक शिक्षकों का पदांकन आदेश जारी किया, एक अतिशेष प्रधान पाठक प्राथमिक शाला का आदेश जारी किया गया ,56 अतिशेष शिक्षकों का पदांकन आदेश भी जारी किया गया है, एक अतिशेष प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला का प्रदांकन आदेश जारी किया गया 37 व्याख्याता का प्रदांकन आदेश जारी किया गया जिसकी जानकारी दृष्टिसभा कक्ष से कलेक्टर महोदय से प्राप्त हुई, जिला बेमेतरा में 4 .6.2025 को काउंसलिंग की गई जिसमें सहायक शिक्षकों की अतिशेष संख्या 249, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की संख्या दो, शिक्षक 56, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक संख्या एक, व्याख्याता 37, प्राचार्य की संख्या निरंक रही। काउंसलिंग में अनुपस्थित या इनकार करने वालों में सहायक शिक्षक संख्या तीन ,शिक्षक की संख्या दो, इस प्रकार काउंसलिंग में अनुपस्थित या इनकार करने वालों में संख्यात्मक जानकारी पांच रही। काउंसलिंग में उपस्थित संख्या सहायक शिक्षक 246 ,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की उपस्थिति दो, शिक्षकों की उपस्थिति 54, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक की उपस्थिति एक, व्याख्याता 37, उपस्थित रहे। प्राथमिक शाला भीनपुरी में एक प्रधान पाठक तीन सहायक शिक्षक एलबी कार्यरत है। प्रधान पाठक को छोड़कर तीनों सहायक शिक्षक एलबी दिव्यांग है काउंसलिंग सूची में ज्योति नितेश तिवारी का नाम शामिल था ।काउंसलिंग समिति के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने पर अतिशेष शिक्षक सूची में नाम विलोपित किया गया है जिसके कारण उक्त अतिशेष सहायक शिक्षक एलबी का आदेश जारी नहीं किया गया। अतः प्राथमिक शाला भीनपुरी में अतिशेष शिक्षक निरंक है। युक्ति युक्तकरण करने का उद्देश्य और इसके लाभ साथ में यह और किन-किन राज्यों में चल रहा है साथ ही शिक्षा की स्थिति को इससे किस प्रकार मजबूत किया जा सकेगा, आने वाले वाले समय में क्या स्कूल बंद होंगे या शालाओं में शिक्षकों की भर्तियां होगी या नहीं ,2008 की गणना सेट की स्थिति के हिसाब को लेकर किए गए सवालों का जवाब कलेक्टर महोदय ने दिया, आईये सुने उन्होंने क्या कहा देखिए पूरी खबर

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…
जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जनपद पंचायत बेरला में आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीईओ ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । ग्रामीण आवास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्यों…