• June 7, 2025

वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इनका संवर्धन व संरक्षण हमरा कर्त्तव्य है: विधायक ललित चंद्राकर

वृक्ष हमारे जीवन का आधार है इनका संवर्धन व संरक्षण हमरा कर्त्तव्य है:  विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोड़िया में ग्राम पंचायत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सहभागी बनते हुए जामुन का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को अधिकाधिक वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पिछले वर्ष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत किया था आज अनवरत जारी है एक पेड़ मां के नाम एक नई और प्रेरणादायक पहल है इसका मुख्य उद्देश्य मातृत्व के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ बढ़ावा देना है इस पहल के तहत लोग अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाते हैं जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है बल्की माता के प्रति सम्मान और प्रेम प्रगट करने का एक सुन्दर तरीका भी है इसी के तहत आज ग्राम कोड़िया में सभी ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास से पेड़ लगाया गया है ।
आगे सभी से निवेदन करते हुए श्री चंद्राकर ने कहा जहां भी खाली जगह मिले अपने घर , स्कूल कालेज तालाबपार, खेत, खलिहान,अपने ऑफिस अपने अपने कार्य क्षेत्र में एक पेड़ अवश्य रूप से लगाएं और धरती माता का श्रृंगार करे।
साथ ही धरती माता को प्लास्टिक मुक्त करने जीवन में प्लास्टिक का उपयोग बंद करने प्रेरित किया
कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम सरपंच खुमान निषाद शिवप्रसाद पटेल , लक्ष्मण पटेल मोहन पटेल राधेलाल साहू , नरोत्तम , सुनील यादव , गंगाधर यादव टेकश्वर सिंह पारकर किशोर निषाद , जीवन निषाद , बाली निषाद , कृपाल यादव , गीता बाई रोहिणी निषाद , ममता यादव चांदनी यादव द्रौपदी पारकर , नूतन निषाद कुमारी यादव एवं जीतेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…