• June 7, 2025

अनूप गटागट बने चैंबर ऑफ कॉर्स के अध्यक्ष, भाजपा ने किया सम्मानित

अनूप गटागट बने चैंबर ऑफ कॉर्स के अध्यक्ष, भाजपा ने किया सम्मानित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आज भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला कार्यालय में जिला आर्थिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में अनूप गटागट जी को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह रखा गया इस सम्मान समारोह में प्रदेश सहसंयोजक श्री शिव चन्द्राकर जी ने अपने संबोधन में कहा कि *कर्म तो सभी करते हैं परंतु सच्चे मन से कर्म करके लोगों के दिलों मे राज करने वाले को ही भगवान मिलते हैं* इस नियुक्ति पर हम सभी आर्थिक प्रकोष्ठ के लोग तथा भारतीय जनता पार्टी के हर सिपाही अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने ऐसे व्यक्तित्व को जिले की कमान सौपी है जो विगत लगभग 9 वर्षों से दुर्ग जिला आर्थिक प्रकोष्ठ का दायित्व संभालते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए चाहे करोना काल हो चाहे अन्य किसी भी प्रकार का धार्मिक व सामाजिक व शैक्षणिक सेवा का कार्य हो उन्होंने अपने पूर्ण निष्ठा व कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए प्रदेश नेतृत्व ने जो भी कार्य दिए या जिला भाजपा ने जो भी कार्य इन्हें सौपा गया उन सभी कार्यों को पूर्ण जिम्मेदारी व लगन से टीम भावना के साथ सभी कार्यों को सफलतापूर्वक निभाया जिसकी वजह से दुर्ग जिला ही नहीं पूरा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन दुर्ग जिले के आर्थिक प्रकोष्ठ की भूरि भूरि प्रशंसा करने में नहीं थकते हैं आज मैं भी अभीभूत हूं कि मेरा साथी तो हमेशा मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के कार्य हो या अन्य किसी भी सेवा के कार्य हो तन मन धन से कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं ऐसे व्यक्तित्व के धनी भाई अनूप गटागट जी को दुर्ग जिला के चेंबर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं तथा उनके साथ हमेशा दीवार की तरह खड़े होकर उसका साथ निभाता रहूंगा श्री अनूप गटागट जी को बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, पवन बडजातिया, जिला सहसंयोजक जवाहर जैन, सीए आनंद अग्रवाल, अभिषेक मनहरे, शंकर विश्वास, अजय चंद्राकर, ईश्वरी देवांगन, अमर भोई, रामकुमार ठाकुर, कमल तिवारी, रामू राठी, मुकेश राठी, राजेश शर्मा, मनीष सिवसकर, जितेंद्र साहू, नरेश सोनी, भरत ताम्रकार इत्यादि भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने सम्मान समारोह में भाग लिया।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…