• June 7, 2025

खेती किसानी से जुड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही हैं मोदी सरकार

खेती किसानी से जुड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही हैं मोदी सरकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। देश के किसानों को एक बड़ी खुशखबरी देते हुए मोदी सरकार द्वारा धान की एमएसपी में 69रूपये की वृद्धि कर प्रति क्विंटल 2369रुपए किया जाना अन्नदाताओं की समृद्धि के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है। निश्चित ही छत्तीसगढ़ के किसानों को इससे दोहरा लाभ होगा।*
इस शानदार फैसले के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को प्रदेश की 3 करोड़ जनता की ओर से दुर्ग ग्रामीण *विधायक श्री ललित चंद्राकर ने सहृदय आभार व्यक्त किया* और आगे कहा की मैं भी एक किसान का बेटा हूं और मैं भी खेती किसानी जुड़ा हुआ हूं यह निर्णय किसानों,खेती किसानी से जुड़े लोगो के जीवन में खुशियां लाने का काम करेगा ।
केन्द्र में मोदी जी सरकार बनते ही अपने विजन को पूरा करने में लग गए हैं किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा पहुंच गया है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्री मंडल ने देशभर के करोड़ों किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए बड़े फैसलों का एलान करते हुए यह बताया है कि सरकार ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इस एलान के बाद आने वाले सीजन में 1 क्विंटल धान के लिए किसानों को कम से कम 2369 रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले किसानों को 1 क्विंटल धान के लिए करीब 2300 रुपये दिए जाते थे। इसे अब 69 रुपये बढ़ा दिया गया है। विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी स्वीकृति दी गई है।14 खरीफ फसलों में धान के साथ मूंग, उड़द, कपास, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, अरहर, सोयाबीन (पीला), तिल और रामतिल शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को खेती में आने वाली लागत के ऊपर कम से कम 50 प्रतिशत का मार्जिन मिलना चाहिए।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…