• June 10, 2025

वार्ड 56 में बनेंगे 4 जगह उद्यान, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

वार्ड 56 में बनेंगे 4 जगह उद्यान, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

वार्ड 56 में बनेंगे 4 जगह उद्यान, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 56 में उद्यान बनाने विधायक गजेन्द्र यादव ने महापौर अलका बाघमार, स्थानीय पार्षद व नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किये। विधायक के पहल से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उद्यान की लंबित मांग का भूमिपूजन होने पर वार्डवासियों ने विधायक गजेन्द्र का स्वागत अभिनन्दन कर आभार जताये। इस दौरान वार्ड के नागरिकों ने पौधा रोपण भी किया ताकी कॉलोनी में हरियाली बनी रहे। बघेरा क्षेत्र में विकास करने और भी कार्य करने नागरिकों से चर्चा किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की वार्ड 56 बघेरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 32 लाख की लागत से 4 स्थान पर उद्यान निर्माण हेतु महापौर श्रीमति अलका बाघमार एवं वार्डवासियों के साथ भूमिपूजन किया। अब कॉलोनी में बच्चों को खेलने तथा बड़ो और बुजुर्ग को सुबह शाम टहलने के लिए उपयुक्त स्थल मिल जायेगा।
वार्ड के समग्र विकास के लिए हम लगातार कार्यरत हैं। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित होने प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र की जनता से संवाद कर मूलभूत आवश्यकता पर चर्चा कर त्वरित निदान हेतु पहल की।
इस दौरान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने नागरिकों संग पौधारोपण किया और आगामी बारिश के सीजन में कॉलोनी के सभी परिवार को एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता देने संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी मेंबर देवनारायण चंद्राकर, मनीष साहू, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कांशीराम कोसरे, लीलाधर पाल, पार्षद ललित ढीमर, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, गोविन्द देवांगन, पूर्व पार्षद कुमारी बाई साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान, दिनेश नलोड़े, अमित पटेल, नवीन साहू, शुभम साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…
सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि – विधायक ललित चंद्राकर

सेवा और अनुशासन के प्रतीक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा और अनुशासन के अद्वितीय प्रतीक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक…