• June 10, 2025

सत्संग लाभ से आध्यात्मिक शांति मिलती हैं: विधायक ललित चंद्राकर

सत्संग लाभ से आध्यात्मिक शांति मिलती हैं: विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रिसाली में सद्गुरु कबीर पूर्णिमा समिति रिसाली भिलाई नगर द्वारा आयोजित कबीर प्राकट्य महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर कबीर साहेब जी को प्रणाम कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सत्संग लाभ प्राप्त किया ।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा संत कबीर जी की अमृतवाणी का पालन हमें आध्यामिक सुख की अनुभूति प्रदान करता है। विश्व में अनेकों संत का अवतरण हुआ है, जिसमें से एक महान विचारक संतो में से एक थे संत कबीर। उनके बताए हुए मार्गों में चलने वाले कबीरपंथी कहलाए। लेकिन आज कलयुग की चकाचौंध दुनिया में कबीरपंथी कभी रहा के तारतम्य में चलने लगे है। युवाओं को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सत्य की राह, मांस, मदिरापान से दूर सात्विकता को धारण करते हुए भविष्य को उज्जवल बनाने का शुभ अवसर हमारे समाज के पास है।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कबीर साहेब की वाणी को अपने जीवन में अपने जीवन में आत्मसात कर मानव कल्याण के लिए काम करे इस सफ़ल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पप्पू दीपक चंद्राकर मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ,अर्चना कौर केशव बंछोर , सरिता देवांगन ईश्वरी साहू , विलास बोरकर , प्रदीप कुमार ए. श्रीनिवास हरपाल सिंह ए.एल. चौहान ,जानकी रमैया , राजू राम आसपुरण चौधरी अंचल यादव संतोष कुशवाहा ओकेशरी मारकंडे किरण साहू, अहिल्या भीमराज राजीम सुरेंद्र रजक , अंजू सिंह किरण यादव उर्वशी हिरवानी संस्कृति वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…