• August 20, 2024

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुशंसा से बनी टीम

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के अनुशंसा से बनी टीम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने जा रहा है इसी तारतम्य में दुर्ग जिला भाजपा संगठन अंतर्गत भी सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस सदस्यता अभियान में सभी लोगों को नए सिरे से पार्टी की सदस्यता लेनी है।

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि दुर्ग जिले में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिला सदस्यता अभियान टोली बनाई गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के अनुशंसा से प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जिला सदस्यता अभियान टोली का संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये (जिला भाजपा उपाध्यक्ष) को बनाया गया है तथा इस टोली में रविशंकर सिंह (भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य), रोहित साहू (जिला भाजपा मंत्री) और डॉ. श्रीमती मानसी गुलाटी (जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य) को सदस्य के रूप में सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला सदस्यता अभियान टोली के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि भाजपा ने अखिल भारतीय स्तर पर 10 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अलग-अलग राज्यों को अलग-अलग लक्ष्य प्रदान किया गया है। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 की सदस्यता अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 29 लाख सदस्य बनाए गए थे। 20 अगस्त मंगलवार को सदस्यता टोली की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में आहूत की गई है, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह विशेष रूप से इस बैठक में सदस्यता के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, इस बैठक में सदस्यता के लिए व्यापक रणनीति तय की जाएगी। इस बैठक में जिले की सदस्यता टोली के साथ-साथ प्रदेश कोर ग्रुप भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं महामंत्री, मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सहसंयोजक, नगर निगम के महापौर एवं नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष शामिल होकर सदस्यता अभियान संबंधी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों को ग्रहण करेंगे। जिला सदस्यता अभियान टोली के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, डॉ.मानसी गुलाटी ने कहा कि दुर्ग जिले में विगत 2019 में हुई सदस्यता के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनेगा। बूथ स्तर पर नए सिरे से सदस्य बनने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…