• June 12, 2025

रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्टी से पार्षद डॉ सीमा साहू सहित कांग्रेस के 20 कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्टी से पार्षद डॉ सीमा साहू सहित कांग्रेस के 20 कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेक्टर 05 दुर्ग लोक सभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास पर रिसाली नगर निगम कांग्रेस के पार्षद व एम आई सी सदस्य डॉ सीमा साहू सहित कांग्रेस पार्टी के 20 कार्यकताओं ने भाजपा की रीति-नीति और सांसद विजय बघेल,व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर, भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अब रिसाली नगर निगम में कांग्रेस के 19 और भाजपा की 20 पार्षद हैं महापौर की खुर्सी कभी भी जा सकती हैं।

भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने वाले में प्रमुख रूप से पार्षद व एम आई सी सदस्य डॉ सीमा साहू ज्योतिषाचार्य धनंजय सिंह ,भागवत प्रसाद रजक ,विरेन्द्र साहू ढोलू , डॉ ओमप्रकाश, दीपक साहु लक्ष्मी कान्त साहू प्रवीण चौहान घनश्याम साहू पंकज साहू राज प्रसाद रजक संजय झा,मेघनाथ साहू एम.एस नायक राहुल सोना मुकुल सोना राजा यादव ,तोमन साहू ,अनिल महानंद, ऋतु जैन, कल्याणी वर्मा.ने भाजपा प्रवेश किया ।*
सभी भाजपा प्रवेश करने वाले पार्षदों और एम आई सी सदस्य का भाजपा का गमछा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रवेश करने वाले बताया कांग्रेस से भाजपा में आने के पीछे सभी ने भाजपा की रीति-नीति और विकास को बताया। उनका मानना है कि रिसाली की महापौर शशि सिन्हा पद में रहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। जनता ने उन्हें काम के लिए चुना है। लोग उनसे जवाब मांगते हैं। ऐसे में भाजपा के विधायक के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार रिसाली में बनेगी।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रवेश करने वाले सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया, और आप लोगों का देश सबसे बड़े पार्टी में स्वागत है निश्चित रूप से हम सभी मिलकर रिसाली नगर निगम क्षेत्र का विकास करेंगे और लोगों को मूल सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं।आज रिसाली नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया उनका स्वागत और अभिनंदन है उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं।
आगे श्री चंद्राकर कहा मैं उन्हें इस निर्णय के लिए बधाई देता हूं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वागत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि वे हमारे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में हमें सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सभी भाजपा प्रवेश करने वाले को हार्दिक शुभकामनाएं दी और जनकल्याण के लिए काम करने का आवाहन किया ।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दीपक (पप्पू) चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल अनुपम साहू सोनू राम सिंग परमेश्वर शैलेष शर्मा जी, श्री विशाल ठाकुर दशरथ साहू अजित चौधरी मनीष यादव विधि यादव अजित परिहार शैलेंद्र शेंडे आसपुरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…