• June 17, 2025

नकारात्मक विचारों को दूर करने में मददकारी साबित होगा इनर इम्पावर वेलनेस सेंटर

नकारात्मक विचारों को दूर करने में मददकारी साबित होगा इनर इम्पावर वेलनेस सेंटर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । सुसाइड फ्री यूनिवर्स (एसएफयू) मिशन अंतर्गत समाज से अवसाद, नकारात्मक विचारों और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इनर इम्पावर वेलनेस सेंटर का दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष पिंचा ने की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. मानसी गुलाटी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिला महिला इकाई अध्यक्ष सुश्री पायल जैन, स्वावलंबी योग के निदेशक मास्टर आनंद सिंह विशेष अतिथि के रुप में मौजूद
रहे। साधुमार्गीय शांतक्रांति संघ द्वारा संचालित इस मिशन के प्रेरणास्त्रोत आचार्य विजयराज म.सा है। ऋषभ कॉलोनी स्थित नवकार भवन में उद्घाटित सेंटर में प्रत्येक शनिवार व रविवार को सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे तक योग, मेडिटेशन एवं काउंसलिंग की निःशुल्क सेवा जनता को प्रदान की जाएंगी। सेंटर में डॉ. प्रशांत अग्रवाल, योग व मेडिटेशन प्रशिक्षिका कुमकुम और अंतर्राष्ट्रीय योगा शिक्षिका रश्मि शुक्ला सेवाएं देंगे। इनर इम्पावर वेलनेस सेंटर के उ‌द्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ अर्बन प्रभारी श्रीमती प्रियंका पारख ने मंगला चरण
प्रस्तुत कर संस्था के उद्देश्य और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सभी अतिथियों द्वारा मिशन की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा संघ अध्यक्ष सपन कांकरिया ने किया। इस अवसर पर शांतक्रांति संघ अध्यक्ष कानमल बाफना, राजीव पलास, दुर्ग एसएफयू प्रभारी अधिवक्ता ऋषिकान्त तिवारी, श्वेता तिवारी, निर्मला श्रीश्रीमाल, मूर्तिपूजक संघ के महेन्द्र दुग्गड़, शिवाकान्त तिवारी, अनिकेत यादव, सूर्यमणि मिश्रा, देवेंद्र देवांगन के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…