• June 17, 2025

शहर में होर्डिंग और पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने,महापौर ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

शहर में होर्डिंग और पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने,महापौर ने सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के चौक चौराहों में लगे बधाई,शुभकामनाएं के लगने के दूसरे दिन होर्डिंग,फ्लैक्स व पोस्टर की लगातार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की शिकायत को लेकर महापौर श्रीमती अलका बाघमार से की गई।बैठक में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चन्द्राकर,शेखऱ चन्द्राकर, बाजार अधिकारी शुभम गोइर के अलावा अन्य मौजूद रहे।

इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि नगर निगम क्षेत्र में लगने वाले होर्डिंग,फ्लैक्स की चोरी लगातार बढ़ती जा रही है जिसकी शिकायत मिली है।

आज बैठक में महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया की जन्मदिन, शुभ कार्यों व आयोजनों को लेकर आम जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जाने वाले होर्डिंग व पोस्टर,फ्लैक्स की सुरक्षा व चोरी की शिकायत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने ये भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

बीते कुछ दिनों से नगर निगम क्षेत्र के मुख्य मार्ग व नगर निगम गौरव पथ के विद्युत पोल व निर्धारित स्थलों में लगे बधाई फ्लैक्स, पोस्टर लगातार चोरी हो रहे हैं। जिसे रोकने के लिए महापौर ने कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए है।


Related News

विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत

विधायक दीपेश साहू ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 100…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ…
हर्षवर्धन तिवारी प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक से बेमेतरा के विकास के बारे में की गई विशेष चर्चा

हर्षवर्धन तिवारी प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक से बेमेतरा के विकास के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     हर्षवर्धन तिवारी प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक से बेमेतरा के विकास के…
मड़ोदा में पद्मश्री राधेश्याम बारले सहित विभिन्न समाजसेवियों का किया गया सम्मान

मड़ोदा में पद्मश्री राधेश्याम बारले सहित विभिन्न समाजसेवियों का किया गया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के…