• June 18, 2025

शहर में होंगे अटल परिसर का निर्माण, पटेल चौक से लेकर इंदिरा मार्केट मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

शहर में होंगे अटल परिसर का निर्माण, पटेल चौक से लेकर इंदिरा मार्केट मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में मेयर ईन काउंसिल की विशेष बैठक सेंट्रल लाइब्रेरी की सभाकक्ष में महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।जिसमे नगर पालिक निगम द्वारा अटल परिसर निर्माण कार्य को अगस्त माह के भीतर पूर्ण करवाने प्रस्तावित अटल चौक का नामकरण अटल परिसर के नाम से किया जाना है।भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति धातु की होगी,तथा पैडेस्टल निर्माण व मूर्ति निर्माण प्रथम चरण में अटल परिसर अंतर्गत चबूतरा,पैडेस्टल के साथ साथ बैकग्राउंड लाल किला ,अटल जी की मूर्ति 9 फिट 6 इंच अनुमानित वनज 1000 की.ग्रा सहित बेहतर विद्युतीकरण कार्यो को करवाए।निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर तालाबो के आस पास पुलगांव गोकुल नगर गौठान के पास रिक्त भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्य किया जाएगा। बैठक में 10 एजेंडों पर चर्चा कर निर्णय किया गया।इस दौरान बारिश के पहले पुलगांव नाला सहित शहर क्षेत्र के सभी नालाओ में दो तरफ गैंग लगवाकर सफाई कराने,15वे वित्त आयोग के मिलियन प्लस सिटिस ग्रांट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रस्ताव को पारित किया गया।

मेयर ईन काउंसिल की बैठक में जल गृह विभाग के अंतर्गत शहर के अनेक वार्डो में पानी की संकट को देखते हुए 15वे वित्त आयोग से जल आवर्धन योजना के तहत लगभग 7 करोड़ की राशि मांग करने हेतु प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान किया गया जिसमे रायपुर नाका स्थित 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट व शिवनाथ नदी इंटकवेल में उच्च क्षमता के नए मोटर पंप खरीदी,गया नगर सहित आस पास के वार्ड में जलसंकट दूर करने 15 लाख किलो लीटर उच्च क्षमता वाली नई पानी टंकी निर्माण,छूटे हुए वार्डो में पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य के अलावा जल विभाग के मांग अनुसार 15वे वित्त आयोग के मिलियन सिटिस ग्रांट लोककर्म विभाग की मांग अनुसार डामरीकरण तथा ब्लाक पेविंग के कार्य का प्रस्ताव को मिली स्वीकृति।

मेघ गंगा ग्रुप के फाउंडर श्री मनीष पारख द्वारा शहर के रोड कासिंग (चौक चौराहा) को विकसित करने एवं सौंदर्याकरण करने हेतु सहमति प्रदान की है। जिसके निर्माण की लागत उनके द्वारा स्वंय वहन की जावेगी। इस हेतु उनके द्वारा पटेल चौक एवं इंदिरा मार्केट लेन के सौंदर्गीकरण एवं संधारण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

उपरोक्त दोनों स्थानों के सौंदर्याकरण एवं संधारण हेतु मेघ गंगा ग्रुप को दिये जाने की स्वीकृति मिली। नगर पालिक निगम, दुर्ग सीमा क्षेत्र बस स्टैण्ड मुख्य भवन भूलल में एटीएम मशीन लगाने स्वीकृत किया गया। जिसे वर्तमान में निगम परिसर के भीतर कम्पनी के द्वारा सुरक्षा के कारणों से एटीएम स्थापित करने असमर्थता जाहिर करते हुए नया स्थान सिकोला भाठा नगर निगम काम्पलेक्स सीढ़ी के नीचे रिक्त स्थान पर स्थापित के लिए पारित किया गया।इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा,नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चन्द्राकर,लीना दिनेश देवांगन,शेखऱ चन्द्राकर,काशीराम कोसरे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,मनीष साहू,शिव नायक,लीलाघर पाल,शशि साहू सहित उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यालन अभियंता वीपी मिश्रा,आरके जैन सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…