• June 19, 2025

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दुर्ग वृद्धाश्रम में सेवा कार्य का आयोजन , धीरज बाकलीवाल बोले- देश की उम्मीद है राहुल गांधी

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दुर्ग वृद्धाश्रम में सेवा कार्य का आयोजन , धीरज बाकलीवाल बोले- देश की उम्मीद है राहुल गांधी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज दुर्ग के पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल और कांग्रेस नेताओं द्वारा इस दिन को खास बनाने के लिए बुजुर्गों के बीच फल, ब्रेड और बिस्किट का वितरण कर उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया। इस आयोजन का उद्देश्य राहुल गांधी जी के जनकल्याणकारी विचारों और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को समाज के बीच जीवंत करना था।

गौरतलब है कि राहुल गांधी का राजनीतिक जीवन हमेशा आम जनता, गरीबों, किसानों और युवाओं के हक़ की लड़ाई से जुड़ा रहा है। चाहे वह संसद में आवाज़ उठाना हो या भारत जोड़ो यात्रा के ज़रिए देश के कोने-कोने में लोगों से जुड़ना उन्होंने जन सरोकार की राजनीति को प्राथमिकता दी है।

इस दौरान ने पूर्व महापौर और दुर्ग के वरिष्ठ नेता धीरज बाकलीवाल ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी ने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, शोषित, वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम किया है , आज करोड़ो भारतवासियों को राहुल गांधी से उम्मीदें है । बाकलीवाल ने कहा कि राहुल गांधी जी हमें यही सिखाते हैं कि राजनीति का मतलब पद या प्रचार नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना है।

वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया और राहुल गांधी जी के सुदीर्घ एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया,दीपक साहू,भास्कर कुंडले,भोला महोबिया, सुशील भारद्वाज , शिशिर कांत कसार,आनंद कपूर,तिलक राजपूत,पोषण साहू , अनूप वर्मा , गौरव उमरे , चिराग शर्मा , प्रेमलता साहू , निकिता मिलिंद , आयुष शर्मा ,अमोल जैन , अंश चतुर्वेदी,दिव्यांश साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Related News

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी, मरीजों एवं बच्चों से की आत्मीय बातचीत,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बुधवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा का औचक…
सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा विभाग ने 96 शिकायतों का किया समयबद्ध निराकरण, नागरिकों ने राज्य सरकार के प्रति जताया आभार

सीएम हेल्पलाइन बनी शिक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम, शिक्षा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य सरकार द्वारा संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के…
नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार जुर्माना और 3 साल तक की सजा का प्रावधान

नाबालिगों को वाहन देने पर होगी सख्त कार्रवाई, अभिभावकों पर 25 हजार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिला प्रशासन एवं जिला परिवहन विभाग ने जिले के नागरिकों, विशेषकर…