• June 19, 2025

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जोश से लबरेज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में पहुँचकर दिया सेवा का संदेश : ‘यह जनसेवा का पर्व है: अरुण वोरा

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जोश से लबरेज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में पहुँचकर दिया सेवा का संदेश : ‘यह जनसेवा का पर्व है: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिवस है। वह वर्तमान में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं। हाल ही में उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के माध्यम से देशभर में सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता, युवा अधिकारों की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाया। उनका नेतृत्व देश के संविधान में निहित बुनियादी मूल्यों को बचाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

गांधी से दूरभाष पर वोरा का सौहार्द्रपूर्ण संवाद
प्रातःकाल अरुण वोरा ने दूरभाष के माध्यम से राहुल गांधी जी से बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व यशस्वी जीवन की कामना की।

इसी अवसर पर आज दुर्ग शहर में दुर्ग ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा ज़िला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण कर जन्मदिवस को सादगी व सेवा भाव से मनाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा,ज़िला अध्यक्ष राकेश ठाकुर,गया पटेल, पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए।

इस अवसर पर वोरा ने कहा राहुल गांधी जी ने सामाजिक न्याय के प्रति जिस प्रतिबद्धता के साथ राजनीति को एक नई दिशा दी है, वह अद्वितीय है। आज वे समाज के हर वर्ग की प्रगति के लिए जो प्रयास कर रहे हैं , उनमें उन्हें अपार सफलता मिले — यही मेरी दिल से की गई कामना है। उनका जन्मदिन एक प्रेरणा है — कि हम भी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।

ज़िला अध्यक्ष गया पटेल एवं राकेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा
आज अस्पताल आकर मरीजों के बीच समय बिताना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही राहुल गांधी जी के जन्मदिवस को सार्थक बनाता है। यही कांग्रेस की असली परंपरा है।

पूर्व महापौर आर. एन. वर्मा ने कहा देश की जनता को आज ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो उनके दुःख-दर्द को न सिर्फ़ समझे बल्कि उनके साथ खड़ा भी हो। राहुल गांधी जी की सोच और कार्यशैली हमें उसी दिशा में प्रेरित करती है।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू ने कहा यह सिर्फ़ एक जन्मदिन नहीं, बल्कि उन मूल्यों को याद करने का दिन है जिनके लिए राहुल गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं  सत्य, समानता और न्याय।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल वितरित किए और कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

उपस्थित गणमान्य व कार्यकर्ता: प्रेमलता पोषण साहू, राजकुमार नारायणी, पोषण साहू,परमजीत सिंह भुई, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, अयूब खान, राय सिंह डिकोला, राजकुमार पाली, निर्मला साहू, रत्ना नरमदेव, कन्या धीमर, महेश्वरी ठाकुर, भास्कर कुंडले,प्रेमलता साहू,संदीप वोरा, निकिता सिंह, प्रकाश जोशी, विकास यादव, विकास सापेकर, सुशील भारद्वाज,सुधीर चंदेल, शबाना निशा रानी, राहुल शर्मा, नंदू महोबिया,निकिता मिलिंद,उषा ठाकुर, पप्पू श्रीवास्तव, राकेश यादव, कमलेश नागरची, राकेश ठाकुर, लोकेश चक्रधारी,आनंद कपूर ताम्रकार, तिलक सिंग राजपूत, सौरभ ताम्रकार, त्रिशरण डोंगरे, विमल यादव, अशोक मेहरा, संदीप साहू, बृजेन्द्र भारद्वाज, राज पाटले, शत्रुघ्न चक्रधारी, नरेंद्र शंकर, अशोक चंद्राकर, अमन चौरे, दिलेन्द्र सारथी, देव सिन्हा मौजूद थे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…