• June 21, 2025

प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने वार्ड क्रमांक 43 नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षण

प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने वार्ड क्रमांक 43 नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम/महापौर अल्का बाघमार दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर इंदौर रवाना हुई हैं। उनकी अनुपस्थिति में नगर निगम के सुचारू रूप से संचालन के लिए उन्होंने वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे को महापौर का प्रभार सौंपा है, महापौर श्रीमती बाघमार के मार्गदर्शन में प्रभारी महापौर नरेन्द्र बंजारे ने आज प्रभारी महापौर का प्रभार मिलने के बाद पहला कार्य आज स्वास्थ्य विभाग अमला के साथ आल सुबह ने वार्ड क्रमांक 43 सहगल ऑटो से लेकर सुभाष नगर तक में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने नाला सफाई की व्यवस्था और गुणवत्ता का जायजा लिया और आवश्यक सुधारों के लिए निरीक्षण के दौरान जोन नोडल अधिकारी को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा मुख्य रूप से, नाला सफाई की वर्तमान स्थिति और वर्षा पूर्व तैयारियों पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने सफाई के दौरान नाला के अंदर आस पास झाड़ियों को काटकर सफाई कर हटवाए।

निरीक्षण में प्रभारी महापौर श्री बंजारे ने नाला सफाई के काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेताया और सफाई व्यवस्था में लापरवाही न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नाला सफाई का काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए ताकि बारिश के मौसम में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे ने वार्ड के निवासियों से भी अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को नाला-नालियों में न डालें, बल्कि नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालें। इससे नाला सफाई में आसानी होगी और वार्ड में स्वच्छता बनी रहेगी।
संक्षेप में,प्रभारी महापौर ने वार्ड 43 में नाला सफाई का निरीक्षण किया और इस महत्वपूर्ण कार्य में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…