• June 21, 2025

योगा डे पर योग करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा का वीडियो इंटरनेट पर छाया, दिया सकारात्मकत संदेश

योगा डे पर योग करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा का वीडियो इंटरनेट पर छाया, दिया सकारात्मकत संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता,पूर्व मंत्री,पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आज अपने निवास पर प्रातःकाल योगाभ्यास कर दिन की शुरुआत की। इस अवसर की एक झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की, जिसमें उन्होंने योग करते हुए अपनी तस्वीर और वीडियो पोस्ट कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया।

वोरा ने कहा योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक सुदृढ़ता और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का माध्यम है।”

उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपने शरीर व मन दोनों को स्वस्थ बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत की यह प्राचीन विद्या आज वैश्विक स्तर पर सम्मान पा रही है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर उन्होंने अपने निवास पर एक शांतिपूर्ण योग सत्र आयोजित किया और “हर दिन योग, हर जीवन में संयोग” का संदेश देते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।


Related News

कलेक्टरेट परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

कलेक्टरेट परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कलेक्टरेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में…
हनुमान जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिरों में की पूजा, भंडारा परोसकर दिया सेवा का संदेश

हनुमान जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिरों में की पूजा, भंडारा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री…
दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण एवं पद्मनाभपुर में भूमिपूजन

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर को विकास कार्यों…