• June 22, 2025

पं प्रदीप मिश्रा जी की कथा सुनने पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव, शिव पुराण में हुए लीन

पं प्रदीप मिश्रा जी की कथा सुनने पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव, शिव पुराण में हुए लीन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवपुराण की कथा सुनने आज विधायक गजेन्द्र यादव कार्यकर्त्ताओ के साथ आयोजन स्थल निकुम पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ में पं. मिश्रा जी से आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा सुने और आरती में भी शामिल हुए। श्री शिवाय नमस्तभयु का जाप करते हुए दुर्गवासियों के सुख- समृद्धि के लिए कामना किये। पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए निकुम में लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि 19 जून से पंडित प्रदीप मिश्रा जी का कथा वाचन हो रहा है, जिसे सुनने के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य शहरों एवं जिलों से भी लोग निकुम में कथा स्थल पहुंच रहे हैं। आज पंडित मिश्रा जी के कथा वाचन का 4 था दिन रहा।
कथा स्थल पर गौ माता की सुरक्षा सड़क दुर्घटनाओ को रोकने रेडियम पट्टी लगाने का आव्हान किये।
पं. मिश्रा जी ने बताया की शिव महापुराण आपके भीतर विश्वास और भरोसा पैदा करती है। शिव जी पर विश्वास और सच्ची श्रद्धा से एक लोटा जल से सभी समस्या का हल होता है। सच्ची श्रद्धा के साथ शिवजी पर प्रतिदिन जल चढ़ाने से हमारे कार्य सफल होते है। पं. जी ने श्री शिवाय नमस्तभयु मंत्र के महत्त्व और महिमा के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, पार्षद कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, गुलशन साहू, साजन जोसफ, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, कमलेश फेकर सहित कार्यकर्त्तागण कथा सुनने शामिल हुए।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…