• June 22, 2025

कांग्रेस पहुंचेगी वार्डों में, लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान तलाशेगी

कांग्रेस पहुंचेगी वार्डों में, लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान तलाशेगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग की बैठक में वार्ड व बूथ बैठक करने का निर्णय।
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की मासिक बैठक राजीव भवन दुर्ग में पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री गया पटेल,पूर्व महापौर श्री आर एन वर्मा, छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले एवं मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में रखी गई। बैठक में पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई एवं संगठन की मजबूती के लिए निर्णय लिया गया कि अब वार्ड बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें बुथ कमेटी को सक्रिय करते हुए संगठन को मजबूत किया जावेगा।वहीं पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक पदाधिकारी दो पेड़ लगाएगा और उसकी पूरी सुरक्षा करेगा ताकि वह विशाल रूप ले सके और पर्यावरण को सुदृढ़ बनाया जा सके। बैठक का संचालन अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन अलख नवरंग ने किया।
बैठक में नंदू महोबिया,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, श्रीमती कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा,अजय शर्मा,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित घोष, पाशी अली,गणेश सोनी,कुमारी सरिता ताम्रकार,पार्वती शेंडे,शत्रुघन चक्रधारी, रवि कोसरिया,यश बाकलीवाल,मनोज सिन्हा,अनिल देशमुख,पोषण साहू,त्रिशरण डोंगरे,आनंद कपूर ताम्रकार,अली असगर,अश्विनी निषाद,उपस्थित थे।


Related News

इंदिरा मार्केट में महापौर अलका बाघमार एवं सभापति ने दुकानदारों को वितरित किए 300 जोड़ी डस्टबिन

इंदिरा मार्केट में महापौर अलका बाघमार एवं सभापति ने दुकानदारों को वितरित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर पालिक निगम। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और व्यापारियों को स्वच्छता…
अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन अपने 66वां जन्मदिन पर करेंगे धान खरीदी का शुभारंभ

अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन अपने 66वां जन्मदिन पर करेंगे धान खरीदी का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग दिनांक 15.11.2026 से पूरे प्रदेश के किसानों का महापर्व धान खरीदी…
निधन – कांता देवी खंडेलवाल

निधन – कांता देवी खंडेलवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज कांता देवी खंडेलवाल धर्म पत्नी स्व. मुरलीमनोहर खंडेलवाल दुर्ग, माता राजेश खंडेलवाल एवं दादी…