• June 24, 2025

रामचरित मानस की शिक्षाएं हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं : ललित चंद्राकर

रामचरित मानस की शिक्षाएं हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं : ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोनारी में भागवत समिति महिला मंडली द्वारा आयोजित एक दिवसीय श्रीराम कथा एवं मानस गान प्रतियोगिता (श्री कामता प्रसाद शरण जी, गरियाबंद की प्रस्तुति) के भव्य कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।
प्रभु श्रीराम जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं श्रीराम कथा का भावपूर्ण रसपान कर आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। आयोजन समिति को इस सफल और अध्यात्म से परिपूर्ण आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रामचरित मानस की शिक्षाएं हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती हैं और हमें एक आदर्श जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे रामचरित मानस की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाएं और एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास करें।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा रामचरित मानस के पात्र और उनकी कहानियां हमें जीवन में सही और गलत के बीच का अंतर समझने में मदद करती हैं। यह ग्रंथ हमें सिखाता है कि कैसे हम अपने जीवन में मर्यादा और संयम बनाए रख सकते हैं।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच गूँजेश्वरी पारख साहू जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा जनपद पंचायत सदस्य बेला यादव जी, भरदा सरपंच सुनीता , उपसरपंच सुरेश कुमार साहू सहित समस्त ग्रामवासीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज…
छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के…
परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पटपर डोंगरगढ़ , जिला राजनांदगांव…