• June 24, 2025

रायपुर में कांग्रेस की मैराथन बैठकें, सचिन पायलट की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बैठक में अरुण वोरा ने रखे अहम सुझाव

रायपुर में कांग्रेस की मैराथन बैठकें, सचिन पायलट की अध्यक्षता में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बैठक में अरुण वोरा ने रखे अहम सुझाव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर के राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की “राजनीतिक मामलों की समिति” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट की मौजूदगी में सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सहित समस्त वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने सक्रिय भागीदारी की। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई और लगभग 3 घंटों तक चली।

वोरा का संगठनात्मक सुधार हेतु सुझाव

बैठक में अपने विचार रखते हुए अरुण वोरा ने कहा कि,
“पिछले कुछ महीनों में भाजपा ने कांग्रेस संगठन में हस्तक्षेप करने के लिए हर संभव कोशिश की है, लेकिन हमारा संगठन आज भी पूरी सक्रियता से काम कर रहा है।”
संगठनात्मक सुझाव रखते हुए अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है, लेकिन प्रदेश में कुछ ज़िलों में कांग्रेस संगठन की सक्रियता अपेक्षाकृत कम नज़र आ रही है। ऐसे जिलों में निष्क्रियता को समाप्त कर पार्टी को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।

*प्रदेश में नशाखोरी चरम सीमा पर, स्वास्थ्य और शिक्षा में गंभीर संकट : वोरा*

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 18 महीनों की सरकार में भाजपा छत्तीसगढ़ में शासन के हर मोर्चे पर असफल रही है।
वोरा ने विशेष रूप से प्रदेश में नशाखोरी के बढ़ते ग्राफ और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों की दुर्दशा को लेकर चिंता जताई।
कहा :
“राज्य में 100 से अधिक सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है, और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं लगभग ठप हैं। राज्य में 300 सरकारी स्कूल बिना किसी शिक्षक के, जबकि 5,500 स्कूलों में केवल एक ही शिक्षक है — बेहद खराब स्थिति है।”

*दुर्ग में जनता का गुस्सा और शराब विरोध*

वोरा ने दुर्ग क्षेत्र में हाल ही में लगभग 2,000 महिलाओं द्वारा शराब दुकानों की स्थापना के विरोध में धरने की बात भी उठाई।
इन महिलाओं ने साफ कहा कि –
“हमें भाजपा की महतारी वंदन योजना की राशि नहीं चाहिए, न ही मुफ्त चावल चाहिए… हमें शराब भट्ठी नहीं, शिक्षा और तरक्की चाहिए।”
वोरा ने कहा कि यह जनभावना स्पष्ट संकेत देती है कि प्रदेश की जनता अब जागरूक हो चुकी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ी हो रही है।

आगामी कार्यक्रम की जानकारी

बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी श्री सचिन पायलट ने सभी नेताओं को जानकारी दी कि आगामी 7 जुलाई को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं महासचिव के.सी. वेणुगोपाल रायपुर में आगमन करेंगे।
वे एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यों की समीक्षा करेंगे।


Related News

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज…
छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के…
परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पटपर डोंगरगढ़ , जिला राजनांदगांव…