• June 24, 2025

रायपुर में वोरा–पायलट की आत्मीय मुलाकात, कांग्रेस को मजबूत करने पर हुआ गंभीर विमर्श

रायपुर में वोरा–पायलट की आत्मीय मुलाकात, कांग्रेस को मजबूत करने पर हुआ गंभीर विमर्श

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट से वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने आत्मीय भेंट की।
इस दौरान वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, प्रदेश कांग्रेस की सक्रियता, तथा आगामी संगठनात्मक रणनीतियों को लेकर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

वोरा ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन लगातार जनसरोकारों के मुद्दों पर कार्य कर रहा है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट जी जैसे ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता के मार्गदर्शन में हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस को और मज़बूत करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। संगठन में निरंतर एकजुटता देखने को मिल रही है, जो आने वाले समय में मजबूत चुनावी परिणामों का आधार बनेगी।

इस भेंट में प्रदेश एवं विशेष रूप से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक सक्रियता पर भी चर्चा हुई।

खड़गे के आगामी दौरे को लेकर हुई चर्चा

भेंट के दौरान 7 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी दिशा पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

अरुण वोरा ने भरोसा जताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस एक नई ऊर्जा के साथ सामने आएगी, और यह दौरा पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आएगा।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…