- June 26, 2025
जनता को पसंद आ रहा है महापौर के काम करने का अंदाज, धरातल में उतरकर शहर का स्वरूप बदलने के अभियान में जुटी है अल्का

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। नगर निगम की महापौर अल्का बाघमार के काम करने का अंदाज शहर की जनता को पसंद आ रहा है। एक महिला जन प्रतिनिधि के रूप में निगम महापौर धरातल में उतरकर काम कर रही है। चाहे बुनियादी समस्याओं का निराकरण हो या शहर को व्यवस्थित करने की बात हो या फिर विकास को गति देने का काम हो निगम महापौर इन सभी मुद्दो पर फ्रन्ट लाईन में आकर काम कर रही है।
यहंा गौरतलब है कि निगम महापौर के चुनाव में सबसे अधिक 67 हजार मतों से जीतने का रिकार्ड अल्का बाघमार के खाते में दर्ज है। शहर की जनता ने उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है। महापौर की जिम्मेदारी संभालने के बाद अल्का बाघमार लगातार फील्ड में सक्रिय होकर काम कर रही है। सबसे पहले उन्होंने शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। अतिक्रमण की अधिकता के कारण शहर का स्वरूप बिगड़ गया था। अतिक्रमण की बेदखली के बाद खाली हुई जगह पर उन्होंने गुमटी स्थापित करने की योजना बनाई है। इससे लोगों को व्यवस्थित रोजगार मिलेगा। इसके लिए उन्होंने शहर के कुछ स्थानों को भी चिन्हित किया है। निगम महापौर अल्का बाघमार ने एक मई श्रमिक दिवस से महा सफाई अभियान की भी शुरूआत की है। पूरे शहर में आधे से अधिक वार्डो की सफाई की जा चुकी है। नालों की सफाई का काम अंतिम चरण में है।
निगम महापौर ने पिछले कुछ दिन पूर्व इंदौर जाकर साफ-सफाई की तकनीकी जानकारी हासिल की है। अब दुर्ग शहर को इंदौर की तर्ज पर साफ व सुथरा बनाने की रणनीति पर भी उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। नगर निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान की पहल भी निगम महापौर अल्का बाघमार के कार्यकाल में हुई है। शहर में विकास की गति को बनाए रखने पर भी महापौर का ध्यान केन्द्रित है। नगरीय निकाय मंत्री से विकास के लिए राशि की मांग को लेकर उन्होंने स्वयं मुलाकात की है। नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था को दुरूस्त करने उन्होंने कार्यालयों का भी निरीक्षण किया है।
पानी, बिजली, सफाई जैसे मुद्दो पर लगातार मानिटरिंग कर रही है। निगम के राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो इसके लिए भी उनका प्रयास जारी है। निगम महापौर अल्का बाघमार ने भविष्य में शहर के विकास को लेकर कुछ नये प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। उनके कार्यकाल में कुछ ऐसे काम हो जिसे लंबे समय तक याद किया जाए यह उनकी मंशा है। व्यवहार से सरल सहज और मिलनसार होने की वजह से कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों से सीधे मुलाकात करती है। सामाजिक राजनैतिक रचनात्मक या पार्टी संगठन से जुड़ा कार्य हो इसमें उनकी लगातार भागीदारी देखी जा रही है। परिषद के कामकाज को बेहतर ढंग से संचालित करने में टीम भावना का योगदान भी अहम होता है। निगम महापौर की एम.आई.सी. टीम में अनुभवनी प्रभारियों नरेन्द्र बंजारे, देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार और उर्जावान निलेश अग्रवाल, काशीराम कोसरे सहित अन्य प्रभारी व पार्षदों की भी भागीदारी है। एम.आई.सी. की टीम शहर में विकास की प्राथमिकता के उद्देश्य के साथ काम कर रही है।




