• June 26, 2025

भाजपा सरकार की ‘कागज़ी विकास’ नीति को बेनकाब करेगी कांग्रेस :अरुण वोरा

भाजपा सरकार की ‘कागज़ी विकास’ नीति को बेनकाब करेगी कांग्रेस :अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। राजीव भवन, दुर्ग में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दुर्ग जिले के सभी कांग्रेस विंग—ब्लॉक अध्यक्षगण, जिला पदाधिकारी, NSUI, युवा कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस, वर्तमान पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण एवं छाया पार्षदगण ने सक्रिय भागीदारी निभाई।इस कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव अनीश रज़ा ने किया।

आज की बैठक में अरुण वोरा ने यह मुद्दा गंभीरता से उठाया गया कि पिछले 18 महीनों में प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। ना योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हुआ, ना जनता को वास्तविक लाभ मिला। अधिकांश विकास कार्य सिर्फ़ काग़ज़ों तक सीमित हैं — न तो अस्पतालों की स्थिति सुधरी, न युवाओं को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिली, न ही शहर का बुनियादी ढांचा मज़बूत हो पाया।

बैठक का उद्देश्य दुर्ग कांग्रेस की वर्तमान कार्यप्रणाली की समीक्षा करना, संगठन की मज़बूती पर चर्चा करना तथा आगामी रणनीति तय करना था। बैठक में विगत नीतियों के प्रभाव और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा करते हुए नए कार्ययोजनाओं पर निर्णय लिए गए।साथ ही आगामी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आगमन पर माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आर.एन. वर्मा, धीरज बाकलीवाल, गया पटेल, कमलकांत शुक्ला, अल्ताफ़ अहमद, राजकुमार पाली और राजकुमार साहू ने संयुक्त रूप से कहा:
“7 जुलाई को रायपुर में दुर्ग शहर से अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। हमें एकजुटता के साथ संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करना है। कांग्रेस पार्टी का मूलबल जमीनी कार्यकर्ता हैं और यही कार्यकर्ता हमारी ताक़त हैं। आने वाले समय में संगठन को और सशक्त बनाकर भाजपा की विफल नीतियों का मुकाबला करना है। रायपुर का यह आयोजन कांग्रेस की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक होगा।”

बैठक को संबोधित करते हुए अरुण वोरा ने कहा:
जब कांग्रेस की सरकार थी, तो योजनाएं धरातल पर उतरीं, जनता को सीधा लाभ मिला। लेकिन आज भाजपा सरकार सिर्फ़ घोषणाएं कर रही है, ज़मीन पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा। शासन और प्रशासन दोनों गहरी नींद में हैं — अब उन्हें जगाने का समय आ गया है। इन अधूरे कार्यों को तुरंत पूरा किया जाए, ताकि जनता को उनका हक़ मिल सके। नहीं तो, भाजपा सरकार की ‘कागज़ी विकास’ नीति को बेनकाब करने में हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह सक्षम हैं।

उन्होंने बताया:

• दुर्ग जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट हेतु ₹24 करोड़ की स्वीकृति मिली थी, लेकिन वह आज भी अधूरी पड़ी है।
• हेमचंद विश्वविद्यालय की नई इमारत के लिए ₹24 करोड़ स्वीकृत किए गए थे, लेकिन कार्य अधूरा है।
• साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम के पास ₹18 लाख की लागत से निर्माण अधूरा पड़ा है।
• ठगड़ा बंध को पर्यटन स्थल बनाने ₹21 करोड़ स्वीकृत हुए थे, लेकिन स्थल जर्जर अवस्था में है।
• धमधा नाका स्थित राजीव गांधी सेतु (निर्माण – स्व. मोतीलाल वोरा जी के कार्यकाल में) अब जर्जर है; कांग्रेस शासन में ₹56 करोड़ स्वीकृत कर इसकी मरम्मत की योजना बनी थी।
• शिवनाथ रिवर फ्रंट के लिए ₹11 करोड़ स्वीकृत हुए थे – कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ।

*बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे:*
अरुण वोरा, दुर्ग ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी कमलकांत शुक्ला, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आर.एन. वर्मा, धीरज बाकलीवाल, पूर्व एल्डरमेनगण, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, रत्ना नारमदेव, राजकुमार साहू, अल्ताफ़ अहमद, राजकुमार पाली, परमजीत सिंह भुई, बृजमोहन तिवारी, भोला महोबिया, राजकुमार नारायणी, विमल यादव, कौशल किशोर सिंह, अनीश रज़ा, कमलेश कुमार नागर्ची, मनीषा सोनी (वार्ड 25), सुधीर चांडेल, विकास सपेकर, एनी पीटर, ज्यानी बंगड़े, दुष्यंत देवांगन, तिलक सिंह, रामरतन जलतारे, मोहित वाल्दे, सुनित घोष, चिराग शर्मा, अशोक मेहरा, बंटी, देव सिन्हा, नरेंद्र सोनकर, सुरेश जांगेल, चंद्रमोहन गभाने, दीपक जैन, और अनीश मथाई।


Related News

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार, बूथ स्तर तक मजबूती का रोडमैप तैयार

दुर्ग (ग्रामीण) कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला – 61 पदाधिकारियों को प्रभार,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती…
15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क, पेयजल व स्वच्छता कार्यों को मिलेगी रफ्तार:-महापौर अलका बाघमार

15वें वित्त आयोग से नगर निगम को 10 करोड़ की सौगात, सड़क,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में…
वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

वासुदेव चंद्राकर की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। किसान नेता, पूर्व विधायक एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष…