• June 27, 2025

दुर्ग में जगन्नाथ रथयात्रा का उल्लास, अरुण वोरा ने रथ से पहले झाड़ू लगाकर जताई आस्था, दुर्गवासियों के लिए की समृद्धि की प्रार्थना

दुर्ग में जगन्नाथ रथयात्रा का उल्लास, अरुण वोरा ने रथ से पहले झाड़ू लगाकर जताई आस्था, दुर्गवासियों के लिए की समृद्धि की प्रार्थना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग
भगवान श्रीजगन्नाथ की दिव्य रथयात्रा के अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज दुर्ग में आयोजित दो प्रमुख रथयात्रा कार्यक्रमों में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

पहला आयोजन रामजानकी मंदिर, आमदी धर्मशाला परिसर में हुआ, जबकि दूसरा टेमरपारा स्थित ऐतिहासिक किला मंदिर में संपन्न हुआ।दोनों स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण के बीच अरुण वोरा ने न केवल रथयात्रा में भाग लिया, बल्कि परंपरागत ‘छेरा पहरा’ (झाड़ू सेवा) भी की।

रथयात्रा की परंपरा अनुसार उन्होंने ‘छेरा पहरा’ (झाड़ू सेवा) में भी भाग लिया, जिसे भगवान जगन्नाथ के चरणों में सर्वोच्च सेवा का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू लगाकर उन्होंने यह संदेश दिया कि “सेवा का कोई पद नहीं होता, केवल समर्पण होता है।”

इस अवसर पर वोरा ने कहा:
*”जहाँ भगवान स्वयं रथ पर सवार होकर भक्तों के बीच आते हैं, वहाँ भूमि को झाड़ू लगाना सौभाग्य से कम नहीं।यह परंपरा हमें सिखाती है कि
भक्ति का मार्ग राजपथ नहीं — सेवा की पगडंडी है।जहाँ पद, प्रतिष्ठा नहीं…सिर्फ समर्पण बोलता है। रथयात्रा न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि यह हमें सेवा, समरसता और संस्कृति से जोड़ती है।हर साल की तरह इस बार भी दुर्ग में भव्य और भक्तिमय रथयात्रा का आयोजन हुआ।”

अरुण वोरा ने रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ जी से दुर्ग शहर के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना भी की।रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
अरुण वोरा की सादगी, भक्ति और सक्रिय भागीदारी ने जनमानस में सकारात्मक संदेश छोड़ा।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…