• June 28, 2025

हर बूथ में जनता के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता सुनेंगे पीएम की मन की बात, जिला संयोजक संतोष सोनी ने ली तैयारियों की जानकारी

हर बूथ में जनता के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता सुनेंगे पीएम की मन की बात, जिला संयोजक संतोष सोनी ने ली तैयारियों की जानकारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग जिला के हर बूथ में सुनेंगे जनता के साथ भाजपा कार्यकर्त्ता

दुर्ग। गत माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत 122वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक रहा। इस कार्यक्रम ने देशभर के नागरिकों में सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम का संचार किया। प्रधानमंत्री जी के द्वारा हर बार कई ऐसे मुद्दों पर चर्चा की जाती है जो अनोखे होने के साथ ही समाज के उत्थान हेतु अनुपम उदाहरण से जुड़े होते हैं जिससे गत वर्षों में देश के कोने कोने से अनेक प्रतिभाओं को परिचय भी मिला और जनता में प्रेरणा का संचार भी हुआ!
इसी तारतम्य में दुर्ग जिला भाजपा के मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक संतोष सोनी व सह संयोजक रज़ा खोखर ने बताया कि 29 जून दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 123 वें एपिसोड के श्रवण हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में समस्त 17 मण्डल के समस्त बूथ में व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है!
जिसके तहत दुर्ग शहर विधानसभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक,विधायक गजेन्द्र यादव, महापौर अलका बाघमार व सभापति श्याम शर्मा सहित समस्त प्रमुख भाजपा नेताओं का अलग अलग 200 से अधिक मतदान केंद्रों मे प्रवास रहेगा, दुर्ग विधानसभा प्रभारी राहुल पंडित व सह प्रभारी आसिफ अली सैय्यद एवं मण्डल अध्यक्षगण कार्यक्रम समन्वयक रहेंगे!
इसी तरह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा मे विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व केबिनेट मंत्री रामशीला साहू व जागेश्वर साहू, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित अन्य प्रमुख नेताओं का प्रवास रहेगा एवं डॉ अनिल साहू व मुकेश बेलचंदन एवं मण्डल अध्यक्षगण कार्यक्रम समन्वयक रहेंगे!
पाटन विधानसभा में सांसद विजय बघेल, निर्वतमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा सहित प्रमुख भाजपा नेता प्रवास पर रहेंगे जिसके कार्यक्रम समन्वयक हर्षा लोकमणि चंद्राकर व रवि सिन्हा एवं मण्डल अध्यक्षगण बनाये गये हैं!
साजा विधानसभा के धमधा व बोरी लिटिया मण्डल में लोकेन्द्र भट्ट व अरविन्द पटेल के समन्वय में विधायक ईश्वर साहू एवं पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा सहित समस्त प्रमुख भाजपा नेता प्रवास पर रहेंगे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…