• June 29, 2025

विधायक ललित चंद्राकर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को रिसाली हिन्द नगर में बूथ

विधायक ललित चंद्राकर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात  दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को रिसाली हिन्द नगर में बूथ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को रिसाली हिन्द नगर में बूथ नम्बर 106 वार्ड 31 पर दुर्ग ग्रामीण विधायक राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी से लेकर बड़ी उपलब्धियों पर भी अपनी बात साझा करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस की भव्यता, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि, 1975 के आपातकाल और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वियतनाम यात्रा और भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। विधायक ने कहा कि विकसित भारत हम सभी का संकल्प है और राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर मोर्चे पर दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह दृष्टिकोण हम सभी को प्रेरित करता है और यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू , नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू बूथ अध्यक्ष अर्चना हिरवानी , किरण यादव, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे,कमलेश हिरवानी, गोपाल साहू, चोवा राम साहू, बालेश्वर यादव, शिवलाल साहू, भरत हिरवानी, महेश देशमुख, चंद्रिका सेवार, सुनीता चौहान, सुलोचना बिंदेश्वरी, ललिता साहू, मोंगरा देशमुख, प्रदेशनीन,राम कुंवर बैनर्जी, पूर्णिमा देशमुख, जमुना साहू, कामिनी साहू, दिव्या साहू, हिमांशु साहू, ए के श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…