• July 1, 2025

दुर्ग में युक्तियुक्तकरण पर शिक्षकों का बड़ा आंदोलन: अरुण वोरा पहुंचे समर्थन देने, कहा “भाजपा सरकार को न तो शिक्षा की चिंता है,और न ही शिक्षकों की

दुर्ग में युक्तियुक्तकरण पर शिक्षकों का बड़ा आंदोलन: अरुण वोरा पहुंचे समर्थन देने, कहा “भाजपा सरकार को न तो शिक्षा की चिंता है,और न ही शिक्षकों की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस।  न्यूज

 

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण नीति एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है। अगस्त 2024 में जारी की गई इस नीति को इस वर्ष बिना किसी संशोधन के फिर से लागू किया गया है, जिसके विरोध में आज दुर्ग के हिंदी भवन के समक्ष 1000 से अधिक शिक्षक एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए। इस विरोध प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री अरुण वोरा ने भी शिक्षकों से मुलाक़ात कर नीति को “शिक्षा विरोधी और रोजगार विरोधी” करार देते हुए समर्थन जताया।

क्या है विवाद?

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि युक्तियुक्तकरण नीति के तहत लगभग 30,000 स्कूलों को बंद या मर्ज करने और करीब 40,000 शिक्षकों के पद समाप्त करने की योजना है।शिक्षकों ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि यह योजना जनता को गुमराह करने वाली है और इससे सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा।

शिक्षकों का यह भी कहना है कि उन्हें युक्तियुक्तकरण के सिद्धांत से आपत्ति नहीं है, लेकिन सरकार की 2008 के सेटअप को फ्रीज़ करने की मंशा के तहत यह कदम उठाया जा रहा है.

अरुण वोरा का तीखा हमला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने मौके पर उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा:

भारतीय जनता पार्टी की सरकार को न तो शिक्षा की चिंता है, और न ही शिक्षकों की
“जिस सरकार ने एक साल में 67 शराब दुकानें खोल दीं, वह अब शिक्षकों की नौकरी और बच्चों की पढ़ाई को बोझ समझने लगी है। यह सरकार 10,000 स्कूलों को बंद कर, करीब 45,000 शिक्षकों के पद समाप्त करने जा रही है।
उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि एक ओर 67 नई शराब दुकानों को अनुमति दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों को बंद किया जा रहा है और शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगाई जा रही है।

युक्तियुक्तकरण नीति के तहत प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकंडरी स्कूलों से शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं।

हम मांग करते हैं कि शिक्षकों के साथ अन्याय तुरंत रोका जाए।
जिस सरकार ने एक साल में 67 शराब दुकानें खोल दीं, वह अब शिक्षकों की नौकरी और बच्चों की पढ़ाई को बोझ समझने लगी है। यह सरकार 10,000 स्कूलों को बंद कर, करीब 45,000 शिक्षकों के पद समाप्त करने जा रही है।”


Related News

साहस, आत्मविश्वास और मेहनत की मिसाल: ग्राम मनियारी की महिलाओं ने लिखी सफलता की नई कहानी

साहस, आत्मविश्वास और मेहनत की मिसाल: ग्राम मनियारी की महिलाओं ने लिखी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के ग्राम मनियारी की महिलाओं ने अपने साहस, मेहनत और आत्मविश्वास…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक लेकर जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती से कार्रवाई करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधिकारियों की बैठक लेकर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्त,…
डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कोतवाली का किया निरीक्षण, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कोतवाली का किया निरीक्षण, अवैध शराब, जुआ, सट्टा,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा…