• July 3, 2025

इंदिरा मार्केट दुर्ग में लगातार दूसरे दिन दुकान में लगी भीषण आग, तुरंत मौके पर पहुँचे अरुण वोरा ने कहा- बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते बची

इंदिरा मार्केट दुर्ग में लगातार दूसरे दिन दुकान में लगी भीषण आग, तुरंत मौके पर पहुँचे अरुण वोरा ने कहा- बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते बची

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट में बुधवार सुबह एक बार फिर आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। इस बार खत्री इलेक्ट्रिकल्स की नव-निर्मित दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही 6 फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुँचीं, और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।यह इंदिरा मार्केट में लगातार दूसरी आगजनी की घटना है। एक दिन पहले(मंगलवार)ही इसी बाजार की एक बैग और बेल्ट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी,जिस में लाखों रुपये का नुकसान हुआ.

तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे अरुण वोरा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पूर्व विधायक अरुण वोरा को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लिया.उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में जुटे कर्मचारियों से जानकारी ली और दुकानदारों को ढांढस बंधाया।

अरुण वोरा ने कहा, ईश्वर की कृपा रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। यह बहुत बड़ी दुर्घटना बन सकती थी, लेकिन समय रहते बचाव कार्य शुरू हो गया और हालात नियंत्रण में आ गए।

वोरा ने शासन-प्रशासन से अपील करते हुए कहा, बारिश के मौसम में ट्रांसफार्मर और बाजार क्षेत्रों की सभी वायरिंग की गहन जांच कराई जाए। ढीली वायरिंग और लापरवाह रखरखाव, बड़ी दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

स्थानीय व्यापारियों ने भी बाजार में बढ़ते फायर सेफ्टी रिस्क को लेकर चिंता जताई है और नगर निगम तथा बिजली विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।


Related News

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान के माध्यम से लगातार की जा रही कार्रवाई और…
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेंगे नए कक्ष

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों के उन्नयन और संधारण के लिए…