• July 3, 2025

15 दिन बाद भी नहीं बंटी किताबें, डीईओ ऑफिस पहुंचकर पूर्व महापौर बाकलीवाल ने जताई नाराजगी

15 दिन बाद भी नहीं बंटी किताबें, डीईओ ऑफिस पहुंचकर पूर्व महापौर बाकलीवाल ने जताई नाराजगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग | दुर्ग जिले की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक बच्चों को पाठ्यपुस्तकें और अभ्यास कॉपियाँ नहीं दी गई हैं। इस लापरवाही के खिलाफ मंगलवार को दुर्ग के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुँचकर अधिकारियों को घेरा और जवाब तलब किया।

डीईओ कार्यालय पहुंचने से पहले बाकलीवाल ने गवर्नमेंट जेआरडी स्कूल का दौरा किया और वहाँ के प्राचार्य एवं विद्यार्थियों से मुलाक़ात कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने बताया कि अभी तक उन्हें किताबें नहीं मिली हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में लगातार बाधा आ रही है।

22 प्राथमिक और 12 हायर सेकंडरी संकुलों में किताबें नहीं पहुँचीं:

धीरज बाकलीवाल ने बताया कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्तर के 34 संकुलों में से 22 संकुलों में और हायर सेकंडरी के 12 संकुलों में अब तक पुस्तकें नहीं पहुँच पाई हैं, जो बेहद गंभीर लापरवाही है। उन्होंने इस देरी के लिए शिक्षा विभाग की जवाबदेही तय करने की माँग की।

बाकलीवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस बार नई बारकोडिंग व्यवस्था के तहत किताबें बाँट रही है। पहले किताबें आएंगी, फिर उनकी स्कैनिंग होगी, फिर वितरण होगा। इस पूरी प्रक्रिया में अभी और 10 दिन लगने की संभावना है। मतलब कुल 25 दिन तक छात्र बिना किताब के रहेंगे, जो बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है।

🗣️ बाकलीवाल का तीखा बयान:

मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने बताया कि पढ़ाई की नींव किताबों से पड़ती है, और 15 दिन बाद भी बच्चे खाली हाथ हैं। शिक्षा के साथ यह अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीईओ कार्यालय पहुँचने के दौरान बाकलीवाल के साथ कांग्रेस का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था, जिसमें प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पार्षद दीपक साहू,पूर्व पार्षद भोला महोबिया, मनदीप भाटिया, विजेंद्र भारद्वाज, विजय चंद्राकर , युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रभारी सचिव अनूप वर्मा,गौरव उमरे, प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष वरुण केवलतानी, एनएसयूआई आयुष शर्मा , शाश्वत पांडे, अंश चतुर्वेदी, दिव्यांश साहू, संस्कार शर्मा , संजय सिंह , श्रेयस, आयुष भार्गव, शिवेश दुबे , आयुष राव , छव्या साहू सहित वरिष्ठ कांग्रेसगण , युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के नेता उपस्थित रहे।


Related News

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , अध्यक्ष बाकलीवाल ने कहा- मध्यमवर्गीय पर आर्थिक बोझ

ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ई-चालान के माध्यम से लगातार की जा रही कार्रवाई और…
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एनएसयूआई का ज्ञापन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी के आदेशानुसार दुर्ग में आदित्य…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं, बनेंगे नए कक्ष

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल – दीपक नगर स्कूल में बढ़ेंगी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय स्कूलों के उन्नयन और संधारण के लिए…