• July 3, 2025

नैनीताल घूमने गए एयर फोर्स के जवान की डूबने से मौत, मृतक दुर्ग का रहने वाला, देखिए पूरी खबर

नैनीताल घूमने गए एयर फोर्स के जवान की डूबने से मौत, मृतक दुर्ग का रहने वाला, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

कैलाश नगर दुर्ग के रहने वाले प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल के भीमताल ब्लॉक अन्तर्गत चाफ़ी क्षेत्र में बहने वाली कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई। दो साल पहले ही उसकी पठानकोट पंजाब में एयर फोर्स में नौकरी लगी थी। गुरुवार को परिताल से लगभग 2 किमी पहले मुसाताल में नहाते वक्त एयरफोर्स के दो जवान डूब गए। डूबने वाले दोनों युवक एयरफोर्स में कार्यरत थे। एयरफोर्स में तैनात चार दोस्त नैनीताल घूमने आये थे।

 

प्रिंस कुमार (22) निवासी बिहार, साहिल कुमार (23)  अपने दो अन्य साथियों नयाल सौरभ सिंह (25) और बृजेन्द्र (25) गुरुवार सुबह लगभग 12 बजे मुसाताल पहुंचे। उनके साथ चार युवतियां भी मौजूद थीं। सभी युवक-युवतियां मुसाताल के पास नदी किनारे रुके और दो युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। भारी बरसात के चलते नदी का जल स्तर और बहाव बहुत अधिक था, जिसमे प्रिंस कुमार और साहिल कुमार दोनों जवान डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। मुक्तेश्वर व भीमताल पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत दोनों शव बरामद किए गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

मुसाताल क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां जलधारा अत्यधिक तेज होती है और मानसून में नदी गहराई में खतरनाक हो जाती है। एसडीएम गोस्वामी ने कहा कि लगातार हो रही घटनाएं चिंताजनक हैं। इधर शव का पीएम कर रवाना कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रिंस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जैसे ही प्रिंस के मौत की खबर दुर्ग पहुंची। परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। किसी को भी उसकी मौत की खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। प्रिंस का एक भाई और एक बहन है। प्रिंस ने अपने 12 वीं तक की पढ़ाई सनशाइन हायर सेकंडरी स्कूल दुर्ग में की। उसकी नौकरी लगने के बाद उसके घरवाले और दोस्त काफी खुश थे। हाल ही में दुर्ग से यह कहकर गया था कि वह जल्दी लौटेगा।


Related News

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच, मौके पर कुछ नहीं मिला

चेचानमेटा बिरनपुर में अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की जांच,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज…
छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15 जून तक शिविर

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़ा 2026 आयोजित करने के निर्देश, बेमेतरा में 15…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के…
परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

परपोड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर रंगारंग आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज श्री दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी परिवार ग्राम पटपर डोंगरगढ़ , जिला राजनांदगांव…