• July 5, 2025

कांग्रेस की जवान-किसान-संविधान महासभा को लेकर दुर्ग कांग्रेस सक्रिय, ‘हर कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर : वोरा

कांग्रेस की जवान-किसान-संविधान महासभा को लेकर दुर्ग कांग्रेस सक्रिय, ‘हर कार्यकर्ता पहुंचे रायपुर : वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

राजीव भवन, दुर्ग में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा की उपस्थिति रही।यह बैठक आगामी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने जा रही “जवान-किसान-संविधान महासभा” की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी। इस महासभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और एआईसीसी के महासचिव (संगठन) श्री केसी वेणुगोपाल एक दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं।

बैठक में जिला अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, पूर्व महापौर धीरज बकलीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र साहू, श्री अयूब खान, श्रीमती प्रेमलता साहू, श्रीमती रत्ना नरमदेव, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, अल्ताफ अहमद तथा कांग्रेस के सभी विंग — यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, महिला कांग्रेस, पूर्व पार्षदगण एवं वर्तमान पार्षदगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्ग से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन कार्यकर्ताओं के पास रायपुर पहुंचने के संसाधनों की कमी है, उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

अरुण वोरा ने कहा यह महासभा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र, हमारे किसानों और हमारे जवानों के हक की आवाज़ है। दुर्ग से हर कार्यकर्ता की भागीदारी यह साबित करेगी कि कांग्रेस आज भी जनभावनाओं की सबसे बड़ी प्रतिनिधि है।”


Related News

कलेक्टरेट परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

कलेक्टरेट परिसर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कलेक्टरेट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में…
हनुमान जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिरों में की पूजा, भंडारा परोसकर दिया सेवा का संदेश

हनुमान जयंती पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने मंदिरों में की पूजा, भंडारा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री…
दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण एवं पद्मनाभपुर में भूमिपूजन

दुर्ग में विकास कार्यों की सौगात : संतराबाड़ी में डोमशेड का लोकार्पण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर को विकास कार्यों…