- July 8, 2025
महापौर ने किया निरीक्षण:शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाको में रहने वालों को निगम द्वारा समुदायिक एवं सांस्कृतिक भवनों में किया जाएगा शिफ्ट

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र मे शिवनाथ नदी स्थित रहवासियों से आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल,शशि साहू,देवनारायण तांडी,गोविंद्र देवांगन,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आरके जैन,शोएब् अहमद के साथ शिवनाथ नदी ओवरब्रिज के पास रहने वालों से कहा कि शहर मे लगातार हो रही बारिश एवं मोंगरा बैराग जलाशय से पानी शिवनाथ नदी मे छोड़ा जा रहा हैं।
मोंगरा बैराज के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश से शिवनाथ नदी में छोड़ा गया पानी दुर्ग जिला प्रशासन अलर्ट,नगर निगम ने की तटवर्ती इलाकों के रहवासियों से घर छोड़ने की अपील।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाको में रहने वालों को निगम द्वारा समुदायिक एवं सांस्कृतिक भवनों में किया जाएगा शिफ्ट।
जिससे नदी के आस पास दुकान क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई हैं बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित लोगों के ठहरने के लिए निगम द्वारा वार्डो मे स्थित समुदायिक एवं सांस्कृतिक भवनों का चयन किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं बारिश से प्रभावित लोगों से की चयनित स्थान मे अपना स्थान सुरक्षित पर आकर रहे।
-नदी में बाढ़ के चलते पुलगांव नाला की जलकुंभी इंटकवेल में फंसने से पेयजल आपूर्ति में हुआ असर:
-महापौर अलका बाघमार ने निरीक्षण कर स्थाई हल के लिए वैकल्पिक प्लान बनाने के दिए निर्देश:
दुर्ग/ 8 जुलाई/, नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत विगत दो दिनों से लगातार हो रही है बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं और शिवनाथ नदी में आई बाढ़ व पुलगांव नाला का जलस्तर बढ़ने से नाले में जमे जलकुंभी व झिल्ली पन्नी नदी इंटकवेल में फंस रही है ईसका असर अब पेयजल सप्लाई में भी होने लगी है किंतु निगम के जलगृह विभाग द्वारा कर्मचारी लगाकर संप में फंस रहे कचरे को लगातार साफ कराई जा रही है वही जानकारी मिलने पर नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार स्वयं शिवनाथ नदी का निरीक्षण करने पहुंची और नाले किनारे स्थापित 24 व 42 एमएलडी इंटकवेल में हर वर्ष बरसात के दिनों में नाले के कचरे फंसने के कारण पेयजल प्रभावित होने से रोकने वैकलिप प्लान बनाने के निर्देश अधिकारियो को दिए है।
इस दौरान जलगृह विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन वित् विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे महिला बाल विकास प्रभारी श्रीमती शशि साहू पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,डॉ देवनारायण तांडी पार्षद गोविंद देवांगन जल विभाग अभियंता मोहित मरकाम विनोद मांझी जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद थे।
लगातार बारिश व मोगरा बैराज से पचास हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से शिवनाथ नदी माहमरा एनीकेट में तीन फीट से अधिक पानी चढ़ गया है और इधर पुलगांव नाला में भी जल स्तर बढ़ने से उसमें जमे गाद के साथ जलकुंभी व कचरा बहकर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित नगर निगम के 24 व 42 एमएलडी इंटकवेल में बार फंस रही है जिसे साफ करने कर्मचारी लगातार मशक्कत कर रहे है किंतु इसका सीधा असर अब शहर में जलापूर्ति पर हो रही है क्योंकि संप का बार बार मोटर पम्प बंद होने से फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचने में दिक्कत होने लगी है यह समस्या अक्सर बरसात के दिनों में होती है इसे देखते हुए महापौर अलका बाघमार ने बरसो पहले नाला किनारे बनाए गए इंटकवेल को नदी के प्रवाह क्षेत्र में स्थापित करने वैकल्पिक प्रस्ताव के लिए प्लान के करने के निर्देश दिए है वही शहर की जनता से उनके स्वस्थ्य का ध्यान रखने की दृष्टि से बरसात के दिनों में पानी उबाल कर पीने की अपील की है ।




