• July 8, 2025

लायंस क्लब दुर्ग मिडटाउन की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, प्रहलाद रुगंटा क्लब के दूसरी बार बने अध्यक्ष

लायंस क्लब दुर्ग मिडटाउन की नई कार्यकारिणी लेगी शपथ, प्रहलाद रुगंटा क्लब के दूसरी बार बने अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। विश्व स्तरीय सेवाभावी संस्था लायंस क्लब दुर्ग मिडटाउन के प्रहलाद रुंगटा दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए है। इसके अलावा सचिव नवीन जैन, कोषाध्यक्ष हरिंदर भाटिया एवं अन्य पदाधिकारी चुने गए है। लायंस क्लब दुर्ग मिडटाउन की नई कार्यकारिणी 9 जुलाई को संध्या 7 बजे पुलगांव शिवनाथ नदी रोड स्थित होटल वृंदावन में शपथ ग्रहण करेगी। उन्हें शपथ अधिकारी द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन मलिक द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ रिपुदमन सिंह पुसरी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ राजकुमार शर्मा, जोन चेयरपर्सन सुमन पांडेय मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम प्रभारी अरविंद खंडेलवाल की देखरेख में भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। शपथ ग्रहण समारोह में लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…