- July 8, 2025
श्रीकृष्णा गौशाला समिति ने दुर्ग जिला चेम्बर अध्यक्ष अनूप गटागट का किया सम्मान, गौशाला में लगाए गए फलदार व छायादार पौधे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
दुर्ग । श्रीकृष्णा गौशाला, छातागढ़ में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृहद् वृक्षारोपण के साथ-साथ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनुप गटागट का भव्य सम्मान कर उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के साथ की गई। सैकड़ों फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।
इसके पश्चात सम्मान समारोह में चेंबर के दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट का पारंपरिक तरीके से शाल, श्रीफल, माला एवं तिलक लगाकर स्वागत और सम्मान किया गया। सम्मान से गदगद अनूप गटागट ने समारोह में मौजूद सभी का आभार व्यक्त किया। श्री गटागट ने कहा कि साध्वी प्रीति सुधाजी महाराज के आशीर्वाद एवं सहयोग की वजह से सभी धर्मों के समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर
गौठान को विस्तारित किया और आज 300 से अधिक गायों के लिए आश्रम स्थल का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने गौशाला की प्रगति में समिति के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कांतिलाल पारख, महामंत्री प्रकाश नाहटा और सचिव दीपक तुमाने ने गौशाला की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कातिलाल पारख की अध्यक्षता में गौशाला के नव निर्माण और बेहतर व्यवस्था को देखकर सभी अतिथिगण प्रसन्न हुए। इस अवसर पर प्रमुख सदस्यों में डॉ साहू, शिव चंद्राकर, डॉ. मानसी गुलाटी, आनंद अग्रवाल, जवाहर जैन, पार्षद मनोज सोनी, विनोद मून, हेमंत गोयल, छोटू अग्रवाल, अमर भोई, मुन्ना शुक्ला के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




