• July 9, 2025

जनता बेहाल, सो रहा प्रशासन, बारिश ने निगम के सफाई अमले की कारगुज़ारियों को जनता के सामने लाया

जनता बेहाल, सो रहा प्रशासन, बारिश ने निगम के सफाई अमले की कारगुज़ारियों को जनता के सामने लाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने दुर्ग शहर को पूरी तरह से बेहाल कर दिया है। सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक हर ओर पानी भर चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। लोग परेशान हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन पूरी तरह गायब है।

जिन्होंने “महा सफाई अभियान” का ढिंढोरा पीटा था, आज वही अभियान नालों की गंदगी और जलभराव की सच्चाई में डूब चुका है। नालियों की समय पर सफाई नहीं हुई, जल निकासी की कोई तैयारी नहीं की गई। परिणामस्वरूप शंकर नगर नाला तक ओवरफ्लो होकर रिहायशी इलाकों में घुस चुका है।

पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल जी ने इस भयावह स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और प्रशासन की विफलता को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते सफाई और जल निकासी की तैयारी होती तो आज शहर को ये दिन नहीं देखना पड़ता।

दुखद यह है कि कांग्रेस के पिछले पाँच वर्षों के कार्यकाल में कभी ऐसी भयावह स्थिति नहीं आई थी। लेकिन भाजपा शासित नगर निगम और संबंधित विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं। जनता की समस्याओं पर इनकी चुप्पी शर्मनाक है।

हम प्रशासन से यह स्पष्ट माँग करते हैं कि वे तत्काल राहत कार्य शुरू करें, जल निकासी के लिए पंप लगाए जाएं और पूरे शहर के लिए एक स्थायी समाधान की ठोस योजना बनाई जाए।


Related News

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 3 मिनट में नवागढ़ और बेमेतरा के बीच फोरलेन के निर्माण में पीडब्ल्यूडी विभाग…
नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया निर्णय

नवागढ़ में महीने के पहले मंगलवार बंद रहेंगी दुकानें, व्यापारियों ने लिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   सत्यम ताम्रकार व्यापारी महासंघ अध्यक्ष, नवागढ़, ने व्यापारी प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार,…
राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…