• July 10, 2025

दुर्ग शहर की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने ज्ञापन देकर प्रशासन को कराया अवगत

दुर्ग शहर की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने ज्ञापन देकर प्रशासन को कराया अवगत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की शहरी सरकार व को अस्तित्व में आए विद्यायक पौने 2 वर्ष एवं नगर पर महापौर लगभग चार महीने हो चुके हैं। इस अवधि में शहर में विकास कार्यों की सुस्त गति, अव्यवस्थाओं की बढ़ती भरमार और आम नागरिकों की लगातार हो रही परेशानियों को लेकर असंतोष गहराता जा रहा है।
शहर के कई वार्डों में अतिक्रमण की समस्याएं, सफाई व्यवस्था की बदहाली,बढ़ते नशा खोरी, स्ट्रीट लाइट बंद, जलनिकासी की कमी, सड़क मरम्मत जैसे मुद्दे गंभीर रूप से उभरकर सामने आए हैं। नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इन्हीं 16 बिंदु जनमुद्दों को लेकर दुर्ग कांग्रेस द्वारा आज दोपहर 12 बजे कलेक्टर दुर्ग महोदय अभिजीत सिंह जी को भेट कर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर की जनता की समस्याओं एवं उनकी अपेक्षाओं को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया। युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, यह पहल दुर्ग शहर की जनता की आवाज़ को सशक्त रूप से उठाने और उनके हितों की रक्षा करने के विश्वास के साथ ही किया गया। उनका मानना है कि शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे लेकर अब गंभीर और प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन को यह स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया कि दुर्ग शहर की जनता सजग है, और उसकी समस्याओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन देने पहुंचे युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव संदीप वोरा, एनी पीटर, दुर्ग शहर युवा कॉंग्रेस महासचिव मोहित वालदे, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा,आंनद कपूर ताम्रकार, शिशिर कांत कसार, वरुण केवलतानी, बंटी नारंग, देवेंद्र मारकंडे, अंकुर बोरकर, पृथ्वी चंद्राकर, राहुल गोस्वामी, चिंटू देवांगन,राहूल यादव, अमन राजपूत,आदि अन्य युवा कांग्रेस जन मौजूद थे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…