• July 11, 2025

इंदिरा मार्केट पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव, समस्याओं का समाधान करने पहल की

इंदिरा मार्केट पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव, समस्याओं का समाधान करने पहल की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र इंदिरा मार्केट का आज विधायक गजेन्द्र यादव ने दौरा किया और वहाँ कार्यरत व्यापारियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने पहल किये।
विधायक यादव ने अनाज लाइन, फल एवं सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात की और गांधी चौक स्थित ट्रांसफार्मर की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा किये। मौके पर उन्होंने व्यापारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर के स्थानांतरण का आश्वासन दिये।
इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम मुद्रा योजना समेत केंद्र और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी फुटकर व्यापारियों से अपील किये कि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लें।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की आज इंदिरा मार्केट में व्यापारियों, विशेषकर अनाज एवं फल विक्रेताओं से भेंट कर समस्याओं को जाना और सभापति श्याम शर्मा एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय पर जल्द ही कार्य करने निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा की व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हमारी प्राथमिकता है कि हर नागरिक को एक सुरक्षित और व्यवस्थित बाजार मिले तथा इंदिरा मार्केट सुरक्षित और सशक्त व्यापार का केन्द्र बने।


Related News

बेरला कृषि मंडी में फसलों की खरीदारी की तैयारी पूरी, पहुंच रहे किसान

बेरला कृषि मंडी में फसलों की खरीदारी की तैयारी पूरी, पहुंच रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी देवानंद देवांगन से कृषि उपज मंडी बेरला में ली गई…
महिला उद्योग आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

महिला उद्योग आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा दुर्ग के बीएससी कृषि अंतिम वर्ष की छात्रा नारायणी देवांगन…
तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

तुलसी साहू के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस पर रक्तदान एवं निशुल्क…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       भिलाई/आज भाजपा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के निर्देश पर दुर्ग संभाग की…