• July 14, 2025

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु महापौर अल्का बाघमार का वार्ड 16 का निरीक्षण, जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु महापौर अल्का बाघमार का वार्ड 16 का निरीक्षण, जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सोमवार सुबह वार्ड क्रमांक 16 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत जानी। सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक चले इस निरीक्षण में उन्होंने सिकोला भाठा, कर्मचारी नगर, जयंती नगर और साईं नगर का भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि गोठान के कारण मोहल्ले की नालियों में लगातार गोबर बहाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है और नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित सुपरवाइज़र को फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने साफ कहा कि गली-मोहल्लों की नालियों में इस प्रकार गोबर बहाना बेहद गैरजिम्मेदाराना है और इसकी पुनरावृत्ति होने पर डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोषियों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाए।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कई नालियों की महीनों से सफाई नहीं हुई है। कर्मचारी नगर से जयंती नगर जाने वाले मार्ग की नालियों व गलियों में गंदगी की स्थिति को देख महापौर ने सफाई अमले की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

महापौर श्रीमती बाघमार ने एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद खिलावन मटियारा, पार्षद युवराज कुंजाम, उपआयुक्त मोहेन्द्र साहू, उपअभियंता विनोद मांझी, प्रेरणा दुबे एवं जितेंद्र राजपूत,मौसमी ताम्रकर व वार्ड रहवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र की नालियों की सफाई भी कराई।

क्रमांक…01


Related News

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम श्री अरुण साव को सौपा पत्र

रायपुर नाका,दुर्ग-भिलाई हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग तेज, महापौर अलका बाघमार ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग।  नगर पालिक निगम।आज महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन कर विकास कार्यों की आधारशीला रखी

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम धनोरा व कातरों में ₹52.70 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के *ग्राम धनोरा* एवं *ग्राम कातरों* में आज पूजा-अर्चना के…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के निवास

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे बेमेतरा में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री बेमेतरा पहुंचे। बेमेतरा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और…