• August 28, 2024

भिलाई राउंड टेबल 243 की एक और उपलब्धि, ढौर स्कूल में 8 कक्षाओं का निर्माण कराया, उद्घाटन भी हुआ

भिलाई राउंड टेबल 243 की एक और उपलब्धि, ढौर स्कूल में 8 कक्षाओं का निर्माण कराया, उद्घाटन भी हुआ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में धौर, दुर्ग में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं का निर्माण कराया है। साथ ही साथ स्कूल में इस बार वर्षा जल संचयन एवं जल बचत बचत प्रबंधन भी राउंड टेबल द्वारा किया गया है।

शाला का हस्तांतरण सभी क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों के बीच 25 अगस्त को किया गया। इस मौके पर राउंड टेबल इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट चेतन देव सिंह भी मौजूद थे।
मंच का संचालन भिलाई राउंड टेबल के वरिष्ट प्रतीक पितलिया द्वारा किया गया। इन कक्षाओ के निर्माण से छात्रों को हो रही असुविधा से आराम मिलेगा और पढ़ने हेतु एक अनुकूल वातावरण भी बनेगा। इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभात , कोडिया, समोदा, कोसा नगर , बापू नगर, भसीन तथा ननखट्टी में स्कूली कक्षाओ का निर्माण कराया गया है। भिलाई राउंड टेबल पिछले 10 सालों से निष्पक्ष इन कक्षाओ का निर्माण कर रहा है। अभी तक कुल 30 कक्षाओ का निर्माण दुर्ग भिलाई की विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। इसके अलावा भिलाई राउंड टेबल द्वारा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है।

भिलाई राउंड टेबल स्कूली बच्चों से जुड़ी ज़रूरत की चीजो का भी हमेशा से योगदान करता आया है। कभी खाना खाने के बर्तन, तो कभी बच्चों के जूते और मफलर तो कभी किसी स्कूल में वाटर फ़िल्टर विभिन्न कार्यो मैं हमेशा भिलाई राउंड टेबल का योगदान रहा है। गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 1.5 करोड़ की लागत से 30 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई राउंड टेबल राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…