• July 15, 2025

बैजनाथ धाम दर्शन को जाने वालों स्टेशन छोड़ने पहुंचे विधायक ललित चंद्राकर

बैजनाथ धाम दर्शन को जाने वालों स्टेशन छोड़ने पहुंचे विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

विधायक ललित चंद्राकर ने पवित्र सावन मास में बाबा बैजनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले सैंकड़ो श्रद्धालुओं के जत्था को रेलवे स्टेशन दुर्ग से रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को सफल यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

बाबा बैजनाथ धाम झारखंड में स्थित एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जो भगवान शिव को समर्पित है। सावन मास में यहाँ दर्शन करने का विशेष महत्व है। विधायक ललित चंद्राकर का यह कदम श्रद्धालुओं के प्रति उनके समर्थन और आस्था को दर्शाता है।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बाबा बैजनाथ धाम में दर्शन करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और वे सुख-शांति प्राप्त करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षा और अनुशासन का पालन करें। गौरतलब है कि विधायक ललित चंद्राकर इससे पहले भी बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक कर चुके हैं और जगत के कल्याण की कामना कर चुके हैं।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…