• July 15, 2025

महापौर ने किया वार्ड 50 बोरसी भाठा का भ्रमण,समस्यों से हुए रूबरू, समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारी को निर्देश

महापौर ने किया वार्ड 50 बोरसी भाठा का भ्रमण,समस्यों से हुए रूबरू, समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारी को निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा के विभिन्न क्षेत्रों का एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार,मनीष साहू,नीलेश अग्रवाल,शशि साहू,हर्षिका जैन,सजान जोसफ,ज्ञानदास बंजारे, बानी सोनी,उपआयुक्त मोहेन्द्र साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता विनोद मांझी, विकास दमाहे शुभम गोइर,परमेश्वर एवं शेखऱ दुबे के साथ मिलकर क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने बोरसी भाठा बस्ती का भ्रमण किया।उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान महापौर ने देखा कि डेयरी के कारण मोहल्ले की नालियों में लगातार गोबर बहाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध के साथ साथ लोगो के घरों के सामने खाली प्लांटों में भर जा रहा है।जिससे आस-पास में रहने वालों को हो रही है परेशानी और नागरिकों को आने जाने में भारी असुविधा रही है।

महापौर ने साफ कहा कि गली-मोहल्लों की नालियों में इस प्रकार गोबर बहाना डेयरी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ओर सभी डेयरी में नल कनेक्शन की जांच कर अवैध पाए जाने पर तत्काल काटने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि जितने भी बोरसी भाठा क्षेत्र में डेयरी है सभी को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाए।

निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया की मंदिर के पास सड़क क्षेत्र में दर्जनों कबाड़ गाड़ियो को देखकर सड़क क्षेत्र से हटवाने के निर्देश अतिक्रमण अधिकारी को दिए।उन्होंने कहा कि कार्रवाही के दौरान अधिकारियों के साथ वार्ड पार्षद व शिकायत कर्त्ता भी सहयोग के लिए मौजूद रहेंगे,महापौर ने आज ही कार्रवाही कर आवगमन सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुनाम कम्प्लेक्स क्षेत्र के गलियों में गंदगी व गोबर भराव के साथ खाली प्लाटों में जलभराव की स्थिति को देख महापौर ने सफाई अमले को पानी निकासी हेतु निर्देशित किया।समस्याओं के निवारण का दिया आश्वासन महापौर ने वार्ड में सड़कों की स्थिति, जलभराव और सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…