• August 28, 2024

जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा, विधायक ने भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की

जन्माष्टमी पर निकली शोभायात्रा, विधायक ने भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कृष्ण जन्मोत्सव पर छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज ने देहान मंच उरला शोभायात्रा निकाली। इसके बाद भवन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। यादव समाज के साथ आयोजन में साहू समाज, कुर्मी समाज, पटेल समाज, देवांगन समाज, निषाद समाज, निर्मलकर समाज, नाई समाज सहित अन्य समाज के प्रमुख शामिल हुए। विधायक गजेंद्र यादव भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने स्थल पर द्वितीय तल निर्माम के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही 5 लाख रुपए बोर और अन्य कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जाने का वायदा किया। जय यादव-जय माधव जय घोष करते हुए यादव मात्र शक्तियों ने आर्शीवाद दिया। युवा नौजवानों ने तिलक, चन्दन वंदन, यादव गमछा पहनाकर विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजाराम यादव, उपाध्यक्ष योगेश यादव, विष्णु यादव, पवन यादव, पार्षद जमुना साहू, बृजलाल पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

गहिरा गुरु धाम में मनी जन्माष्टमी

श्री गहिरा गुरु धाम, आमदी मंदिर वार्ड-24 में भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे दिन धाम में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यदुवंशियों ने अपने अराध्य देव की प्रार्थना की। विधि- विधान से पूजा अर्चना की। श्री कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज ट्रस्ट की महिला पदाधिकारियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में ज्योति यादव, राजनंदिनी यादव, भानू यादव, इंद्राणी यादव सहित अन्य मौजूद थे।


Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की व्यवस्था देखने पहुंचीं

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी स्कूलों में सफाई, अनुशासन और पढ़ाई की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   15 अगस्त के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी का स्कूली दौरा…
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण को लेकर सख़्त

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय सिन्हा और सीएमओ नरेश कुमार वर्मा अतिक्रमण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अतिक्रमण किया गया या किए जा रहे स्थानों पर बेमेतरा में कार्रवाई तेज कर…
बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल एग्रो को बंद करने ग्रामीण लामबंद

बेरला कला के ग्रामीणों ने प्रदूषित पानी को लेकर खोला मोर्चा, ग्लोबल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेरलाकला के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट और उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन…