• July 16, 2025

कुम्हारी में हुई बैठक, 28 जुलाई को पाटन से टोलाघाट पंहुचने वाली भव्य कांवर यात्रा की तैयारी पर हुई चर्चा

कुम्हारी में हुई बैठक, 28 जुलाई को पाटन से टोलाघाट पंहुचने वाली भव्य कांवर यात्रा की तैयारी पर हुई चर्चा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

कुम्हारी में बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक हुई, जिसमें सावन के पवित्र माह में प्रतिवर्ष होने वाली कांवड़ यात्रा हेतु योजना बनी। समिति के सदस्यों को विभिन्न दायित्व व जिम्मेदारी प्रदान की गई।

बोल बम कांवर यात्रा समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान शंकर के आशीर्वाद और भक्तजनों के सहयोग से इस वर्ष भी कांवर यात्रा का आयोजन सावन के तीसरे सोमवार को 28 जुलाई को “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” के पावन उद्देश्य को लेकर निकाला जाएगा। जल की महत्ता को देखते हुए इस बार “सर्वे भवंतु सुखिन: एवं जल संरक्षण” की कामना को लेकर कांवर यात्रा निकालकर टोलाघाट में रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि गांव–गांव में तैयारी को लेकर बैठक करने के लिए प्रभारी बनाए है। इसी प्रकार कुम्हारी में भी आमंत्रण पत्र लेकर घर–घर जाएं और कांवर यात्रा के लिए आमंत्रित करें। एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से एकत्र चांवल से महाप्रसादी बनेगा, इसे भी एकत्रित करे। जिसे भक्तों को प्रसाद के रुप में वितरित किया जाएगा। टोलाघाट में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोकगायिका पायल साहू लोककला मंच ननकट्ठी की भक्तिमय एवं अनुपम प्रस्तुति का भव्य आयोजन भी रखा गया हैं।
आज बैठक में प्रमुख रूप से बोलबम समिति पाटन के संयोजक एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा जिला भाजपा उपाध्यक्षद्वय राजेन्द्र पाध्ये, दिलीप साहू, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पांडेय, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, वरिष्ठ समाज सेवक पी एन दुबे, वरिष्ठ किसान नेता गोल्डी गोस्वामी, महिला मोर्चा नेत्री तृप्ति चंद्राकार, योगिता वर्मा, पार्षद ओंकार मारकंडे, पी आई सी सदस्य उमाकांत साहू, उमेश्वरी साहू, सूरज यादव, उमेश साहू, गोविंद बघेल, तिलक परिहार सहित कुम्हारी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…