• July 16, 2025

वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महा-लक्ष्मी मार्केट परिसर में मेयर अलका बाघमार ने किया पौधरोपण

वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महा-लक्ष्मी मार्केट परिसर में मेयर अलका बाघमार ने किया पौधरोपण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम/सावन माह के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत महा-लक्ष्मी मार्केट, पुलगांव चौक, वार्ड क्रमांक 55 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने गुलमोहर और नीम सहित विभिन्न प्रकार जैसे पौधों का रोपण किया।इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं व्यापारियों के साथ मिलकर प्रकृति को नमन करते हुए कहा प्रकृति के बिना व्यक्ति का अस्तित्व संभव नहीं है।

हमें विकास के साथ प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना चाहिए।हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पेड़ लगाकर प्रकृति की आराधना करें।

उन्होंने आगे कहा कि एक वृक्ष लगाना केवल एक पौधा रोपना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण की नींव रखना है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय सुरक्षा का संदेश देता है, बल्कि प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव को भी प्रोत्साहित करता है।

महापौर श्रीमती बाघमार ने पौधों की देखभाल का जिम्मा स्वयं उठाने और नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घर, गली व मोहल्ले में अधिकाधिक वृक्ष लगाएं और उन्हें जीवित व संरक्षित रखें।

इस कार्यक्रम में नरेंद्र बंजारे, देव नारायण चन्द्राकर, काशीराम कोसरे, शेखर चन्द्राकर, निलेश अग्रवाल, हर्षिका जैन, पार्षद अश्वनी निसाद,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, राहुल पंडित, अनिल सिंह सहित महा लक्ष्मी मार्केट के व्यापारीगण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…