• July 17, 2025

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 56 की समस्याओं को लेकर अफसरों को दिए सख्त निर्देश

महापौर अलका बाघमार ने वार्ड 56 की समस्याओं को लेकर अफसरों को दिए सख्त निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज वार्ड 56 साईं नगर बघेरा का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र विगत वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव, जैसे कि सड़क, नाली और जलनिकासी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। अपने नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत महापौर ने क्षेत्र के पार्षद व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने सड़कों की खराब हालत, नाली निर्माण की कमी और वर्षा जलभराव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महापौर ने इन समस्याओं को त्वरित प्राथमिकता में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जरूरत अनुसार डस्ट डलवाया जाए तथा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।

महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि जहां नालियों का अभाव है, वहाँ तत्काल नाली निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने क्षेत्र की गंदगी, गोबर भराव और खाली प्लॉटों में हो रहे जलभराव की भी समीक्षा की और सफाई अमले को मौके पर ही पानी निकासी व साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कहा, नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है, और इसके लिए हर वार्ड में समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर,मनीष साहू, पार्षद ललित ढीमर,दिनेश देवांगन,डिप्टी कमिश्नर मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,विनोद मांझी, विकास दमाहे,संजय मिश्रा,सिद्धार्थ शर्मा,सुरेश भारती एवं शेखर दुबे सहित निगम का संबंधित अमला उपस्थित रहे।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…