• July 17, 2025

बिजली दरों में तीसरी बार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव, अरुण वोरा बोले: जनता बिजली बिल से त्रस्त है, राहत का नाम नहीं

बिजली दरों में तीसरी बार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का बिजली कार्यालय घेराव, अरुण वोरा बोले: जनता बिजली बिल से त्रस्त है, राहत का नाम नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा पिछले साढ़े 1.5 वर्षों में बिजली दरों में तीसरी बार वृद्धि की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कुल वृद्धि अब तक लगभग 19.6% हो चुकी है। हाल ही में 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि ने जनता की जेब पर सीधा असर डाला है।

भाजपा सरकार की इस जनविरोधी नीति के खिलाफ, 17 जुलाई 2025 को सुबह 11 बजे, दुर्ग के आदित्य नगर बिजली ऑफिस के सामने “बिजली ऑफिस घेराव” आंदोलन आयोजित किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा: छत्तीसगढ़ जैसे बिजली उत्पादक राज्य में जनता पर बार-बार बिजली दर का बोझ डालना सरासर अन्याय है। चौथी बार वृद्धि बताती है कि सरकार की मंशा वसूली की है, न कि राहत की। भाजपा सरकार कहती है कि यह मामूली बढ़ोतरी है, लेकिन गरीब परिवारों के लिए ये मामूली नहीं — ये उनकी थाली से एक-एक रोटी छीनने जैसा है।बीते कुछ महीनों में बिजली दरों में लगातार 3 बार वृद्धि की गई है। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं, किसानों, दुकानदारों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है। घरेलू उपभोक्ताओं का औसतन मासिक बिल पहले जहां ₹800-₹1000 था, अब वह ₹1500-₹2000 तक पहुँच गया है। छोटे व्यापारियों की दुकानों के बिजली बिल भी लगभग दोगुने हो गए हैं।

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कई आम नागरिकों ने बताया कि उन्हें पिछले महीने की तुलना में अधिक बिजली बिल आया है। “हमने तो एसी तक नहीं चलाया, फिर भी ₹1800 का बिल आ गया,” एक बुज़ुर्ग महिला ने बताया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व राज्य पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, छाया सांसद राजेन्द्र साहू, दीपक दुबे, नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अलताफ अहमद, महिप सिंह भुवाल, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, प्रेमलता पोषण साहू, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी,शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सत्यवती वर्मा, महेश्वरी ठाकुर, उषा ठाकुर, रत्ना नारमदेव, निर्मला साहू, किरण हरीश साहू, रायसिंग ढिकोला, राकेश सिन्हा, नासिर खोखर, परमजीत भुई, पिंकी झा, निकिता मिलिंद, संजू धनकर,निकिता सिंह, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विकास सापेकर, विनोद सेन, कमलेश कुमार, रमेश श्रीवास्तव, हरीश साहू, हेमंत तिवारी, अनुप पाटिल, कुणाल तिवारी, बंटी नवरंग, केशव सिन्हा, शंकर ठाकुर, प्रकाश जोशी, सुशील भारद्वाज, दुष्यंत देवांगन, सुधीर चंदेल, अविनाश यादव, फिरोज खान, आनंद कपूर ताम्रकार, शबाना निशा रानी, शिल्पी समद्दार, शिशिरकांत कसार, त्रिशरण डोंगरे, सन्नी साहू, एजाज खान, संदीप वोरा, मोहित वालदे, अजय जैन, सारस्वत पांडेय, कुंती बर्बे, भीम सेन, रुपेश शर्मा, दीपक जैन मौजूद थे।

 

कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि जब तक सरकार बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी वापस नहीं लेती, तब तक ऐसे आंदोलन राज्यभर में जारी रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह आंदोलन किया गया और इसे जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…