• July 18, 2025

विपक्ष को कुचलने का प्रयास कांग्रेस नेताओं के बाद अब परिजनों को भी प्रताड़ित कर रहे है – राकेश ठाकुर

विपक्ष को कुचलने का प्रयास कांग्रेस नेताओं के बाद अब परिजनों को भी प्रताड़ित कर रहे है – राकेश ठाकुर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार करने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने इसे निंदनीय व भाजपा की द्वेषपूर्ण , ओछी राजनीति कहा उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के अंतिम दिन जब छत्तीसगढ़ में अडानी के अंधाधुंध जंगलों की कटाई का मुद्दा उठने वाला था , उस दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पुत्र चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ईडी द्वारा गिरफ्तार करना । भाजपा द्वारा ED के दुरुपयोग और विपक्ष को कुचलने के प्रयास का प्रत्यक्ष उदाहरण है ।
पूर्व में भी भूपेश बघेल के यहां ईडी सीबीआई के छापे पड़े उनके करीबियों के यहां छापे पड़े अब परिजनों को प्रताड़ित कर रहे है । भूपेश बघेल जी राष्ट्रीय राजनीति में उनके बढ़ते प्रभाव पंजाब के प्रभारी बनने के बाद भूपेश बघेल जी से भाजपा को भविष्य में खतरा लग रहा है इसलिए लगातार उन्हीं को बेबुनियाद आरोप लगाकर ईडी सीबीआई से डराकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है , लेकिन भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज है वो झुकने डरने वाले नेता नहीं । ईडी द्वारा कांग्रेस के नेताओं के बाद उनके परिजनों को प्रताड़ित कर मोदी जी अपने उद्योगपति आका को खुश करने और विरोध को रोकने का कार्य कर रही है लेकिन भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जान ले कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता किसी दबाव या डर से झुकने वाली पार्टी नहीं जो अंग्रेजों से नहीं डरे तो अब चोरों से क्या डरेंगे ।


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…